फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Eight medical store license suspended, canceled three

आठ मेडिकल स्टोर के लाइसेंस निलंबित, तीन निरस्त

Sat, 27 Aug 2016 11:50 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे Updated Sat, 27 Aug 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
Eight medical store license suspended, canceled three
medicine - फोटो : File
एफएसडीए ने आठ मेडिकल स्टोर के लाइसेंस निलंबित कर दिए हैं, जबकि तीन दुकानों के लाइसेंस निरस्त किए हैं। दो दुकानदारों को चेतावनी दी गई है। अफसरों की मानें तो कहीं पर कैश मेमो नहीं मिला था तो कहीं पर दवाओं का रखरखाव ठीक नहीं था। इस वजह से कार्रवाई की गई है। दुकानदारों को निर्देश दिए गए हैं कि नियमों के तहत ही दवाओं की बिक्री का कार्य कराया जाए। इस कार्रवाई से दुकानदारों में हड़कंप मच गया है। 
विज्ञापन


ड्रग इंस्पेक्टर सुमित वर्मा ने बताया कि शिवा मेडिकल स्टोर, शुभम मेडिकल स्टोर बछरावां, गंगा मेडिकल स्टोर, सरस्वती मेडिकल स्टोर सलोन, अनिल मेडिकल स्टोर मधवापुर अलावलपुर, साक्षी मेडिकल स्टोर उसरैना रसूलपुर, सूरज मेडिकल स्टोर सरेनी, मौर्या मेडिकल स्टोर खसपरी के लाइसेंस निलंबित किए गए हैं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि यादव मेडिकल स्टोर मालिन का पुरवा, मिश्रा मेडिकल स्टोर खीरों, कृष्णा मेडिकल स्टोर सरेनी के लाइसेंस निरस्त कर दिए गए हैं। शुक्ला मेडिकल स्टोर मुराईबाग डलमऊ, केएस मेडिकल स्टोर कैनाल रोड प्रकाश नगर को चेतावनी दी गई है। ड्रग इंस्पेक्टर ने बताया कि इन सभी दुकानों का निरीक्षण किया गया था। कमियां मिलने पर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed