फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Eight hours power failure due to fault in the line

रायबरेली: लाइन में फॉॅल्ट से आठ घंटे गुल रही बिजली

Sun, 12 Feb 2023 10:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Sun, 12 Feb 2023 10:58 PM IST
विज्ञापन
Eight hours power failure due to fault in the line
रायबरेली। शहर के विद्युत उपकेंद्र आईटीआई से निकले जवाहर विहार फीडर की लाइन में फॉल्ट आने से 10 मोहल्लों की बिजली रविवार को गुल रही। बिजली जाने की वजह से लोगों को पेयजल की किल्लत से जूझना पड़ा। दोपहर 12 बजे बिजली आने पर लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

जवाहर विहार फीडर से पटेल नगर, जैतूपुर, जवाहर विहार नगर, मलिकमऊ कॉलोनी समेत 10 मोहल्लों को बिजली की आपूर्ति होती है। रविवार तड़के करीब चार बजे लाइन में फॉल्ट आ गया। इस वजह से इन मोहल्लों की बिजली आपूर्ति बंद हो गई। अवर अभियंता उदेश कुमार स्टाफ के साथ आए फॉल्ट की खोजबीन की। इस दौरान एक इंसुलेटर खराब मिला, जिसे बदलकर बिजली आपूर्ति बहाल कराई गई। उपभोक्ता रामकेश, सौरभ तिवारी, लक्ष्मीशंकर ने बताया कि रविवार भोर ही बिजली गुल होने से पानी की किल्लत से जूझना पड़ा। अवर अभियंता ने बताया कि लाइन में इंसुलेटर खराब था, जिसे खोजने में काफी समय लगा।
विज्ञापन

चार घरों में पकड़ी बिजली चोरी, 18 घरों के काटे कनेक्शन
भोजपुर। सरेनी ब्लॉक क्षेत्र के भोजपुर कस्बे में पावर कॉर्पोरेशन ने छापा मारा। इस दौरान बकाया नहीं जमा करने पर 18 घरों के कनेक्शन काट दिए गए, वहीं चार उपभोक्ताओं के खिलाफ बिजली चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। विद्युत उपकेंद्र रनापुर के अवर अभियंता कृपाशंकर यादव ने बताया कि भोजपुर कस्बे में 12 उपभोक्ताओं के घरेलू कनेक्शन को कामर्शियल किया गया। पांच लोगों के मीटर बदले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed