{"_id":"606b54c48ebc3ed83026d584","slug":"eight-attackers-arrested-in-police-encounter-pistol-recovered-raibaraily-news-lko572851538","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस मुठभेड़ में आठ हमलावर गिरफ्तार, पिस्टल बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस मुठभेड़ में आठ हमलावर गिरफ्तार, पिस्टल बरामद
विज्ञापन
रायबरेली में सोमवार को सदर कोतवाली में आयोजित प्रेस कान्फ्रेंस में पकड़े गए आरोपियों के साथ सीओ ?
- फोटो : RAIBARAILY
रायबरेली। सदर कोतवाली पुलिस ने रविवार की रात पुलिस मुठभेड़ में आठ हमलावरों को गिरफ्तार किया। यह सभी एक मारपीट के मामले में फरार चल रहे थे। दोनों तरफ से जवाबी फायरिंग हुई, लेकिन इसमें कोई हताहत नहीं हुआ।
सीओ सदर महिपाल पाठक ने बताया कि रात में पुलिस को सूचना मिली कि बैरहना स्थित कब्रिस्तान के पास कुछ लोग छिपे हुए हैं, जो किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं। इस सूूचना पर कोतवाल अतुल सिंह, किला बाजार चौकी प्रभारी प्रवीर गौतम, जहानाबाद चौकी प्रभारी प्रकाश पांडेय मौके पर पहुंचे। इस दौरान हमलावरों ने पुलिस टीम पर फायरिंग की। पुलिस की तरफ से भी जवाबी फायरिंग की गई। हालांकि फायरिंग में कोई हताहत नहीं हुआ।
सीओ ने बताया कि नसीराबाद थाना क्षेत्र के बिरनावां गांव निवासी उदय प्रताप सिंह, बादल का पुरवा निवासी मो.इरशाद, डीह निवासी उज्जवल अग्रहरि, भदोखर थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर कुचरिया निवासी मो.सलमान, मिल एरिया थाना क्षेत्र के भरतपुरम रतापुर निवासी नितिन शर्मा, अरुण सिंह, आस्तीक नगर निवासी ऋतिक सोनकर और अमेठी जिले के जायस कोतवाली क्षेत्र के पूरे नट पोस्ट ओदारी निवासी मो.उमर को पकड़ा गया है। इनके पास से एक पिस्टल बरामद की गई है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि होली से पहले डिडौली स्थित एक होटल में ऋतिक सोनकर व अनीत सोनकर के बीच मारपीट हो गई थी। होली के बाद अरुण सिंह व अनीत व उसके दोस्तों ने रतापुर के पास मारपीट की थी। इसी का बदला लेने के लिए हम लोगों ने बीती एक अप्रैल को अनीत सोनकर, अयन, अनिकेत अवस्थी के साथ मारपीट की थी। सीओ ने बताया कि पूछताछ के बाद सभी हमलावरों को जेल भेज दिया।