{"_id":"5d6ebd238ebc3e01557e5a3b","slug":"eight-arrested-for-beating-a-young-man-in-rumors-of-child-theft-raibaraily-news-lko479701310","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चा चोरी की अफवाह में युवक की पिटाई के मामले में आठ गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चा चोरी की अफवाह में युवक की पिटाई के मामले में आठ गिरफ्तार
विज्ञापन
रायबरेली। डीह थाने के परशदेपुर चौकी क्षेत्र में बच्चा चोरी के शक में बेनीमाधव यदुवंशी इंटर कॉलेज फागूपुर स्कूल के पीछे युवक की पिटाई के मामले में मंगलवार को पुलिस ने आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
एसपी स्वप्निल ममगाई ने कहा है कि बच्चा चोरी के शक में कोई भी मारपीट न करे और न ही इस तरह की कोई अफवाह फैलाए। यदि ऐसा कोई करता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
एसपी ने बताया कि डीह थानेदार अनिल सिंह, परशदेपुर चौकी इंचार्ज बृजपाल सिंह ने शुक्लाना मोहल्ला निवासी विकास जौहरी, महानंदपुर निवासी शीतला प्रसाद उर्फ नाटा, फागूपुर भीटा निवासी मुनेश्वर गुप्ता, बाबूलाल, विनोद, राजाराम, रामशरण पटेल और राममिलन को पकड़ा है। इस मामले में कुल 20 लोगों को हिरासत में लिया गया था, लेकिन जांच में आठ हमलावरों के घटना में शामिल होने की बात सामने आई।