फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   education

गहमागहमी के बीच काउंसिलिंग, 51 अभ्यर्थियों के दस्तावेज जमा

Tue, 29 Jun 2021 10:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jun 2021 10:24 PM IST
विज्ञापन
education
रायबरेली। बेसिक शिक्षा विभाग में 54 सहायक अध्यापकों की भर्ती के लिए मंगलवार को गहमागहमी के बीच काउंसिलिंग कराई गई। एक-एक करके 51 अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का मिलान कराने के बाद उन्हें जमा करवाया गया। काउंसलिंग के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराया गया। एक-एक करके काउंटरों पर अभ्यर्थियों ने औपचारिकताएं पूरी कराई।
विज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों में 69 हजार सहायक अध्यापक भर्ती के तहत पहले ही 600 से अधिक शिक्षक जिले में नियुक्त हो चुके हैं। प्रदेश में रिक्त रह गए 6696 पदों के लिए अनंतिम चयन सूची जारी हुई है, जिसमें 54 अभ्यर्थियों को रायबरेली आवंटित किया गया है।
विज्ञापन

सूची मिलने के बाद मंगलवार को बीएसए कार्यालय में काउंसिलिंग कराई गई। एक-एक करके अभ्यर्थियों ने काउंसिलिंग की औपचारिकताएं पूरी कराकर शैक्षिक प्रमाणपत्रों को जमा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

काउंसिलिंग में बीईओ गौरा राकेश कुमार, बीईओ खीरों रवि कुमार सिंह, बीईओ सलोन विश्वनाथ प्रजापति, बीईओ हरचंदपुर रामकिशन कश्यप, बीईओ राही रमेश चंद्र चौधरी, बीईओ जगतपुर राजेश राम, पटल सहायक जितेंद्र सिंह को जिम्मेदारी दी गई थी।

बीएसए के आनंद प्रकाश शर्मा ने बताया कि 51 अभ्यर्थी काउंसिलिंग में शामिल हुए। अभ्यर्थियों के शैक्षिक एवं अन्य समस्त अभिलेखों, निवास प्रमाणपत्र, जाति प्रमाणपत्र, ऑनलाइन आवेदन रजिस्ट्रेशन, फीस जमा करने के पत्राजात की स्व:हस्ताक्षरित प्रतियां दो सेट में एवं मूल प्रति (चेनदार फाइल फोल्डर में) के साथ ही चार फोटो, निर्धारित शपथ पत्र आदि दस्तावेज जमा कराए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed