{"_id":"60ca31d48ebc3e2d80410f4a","slug":"education-raibaraily-news-lko582761523","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरटीई के तहत वंचित बच्चों को मिलेगा शिक्षा का मौका, आवेदन 25 से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरटीई के तहत वंचित बच्चों को मिलेगा शिक्षा का मौका, आवेदन 25 से
विज्ञापन
रायबरेली। निशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा अधिकार अधिनियम (आरटीई) के तहत अलाभित समूह तथा दुर्बल वर्ग के बच्चों को निजी विद्यालयों में प्रवेश पाने के लिए अब एक मौका और मिलेगा। इसके लिए तीसरे चरण की समय सारिणी जारी कर दी गई है। तीसरे चरण के लिए 25 जून से आवेदन शुरू होंगे। जो बच्चे पहले और दूसरे चरण में लाभ पाने से वंचित रह गए हैं, वे तीसरे चरण की प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं।
महानिदेशक स्कूल शिक्षा विजय किरण आनंद ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को पत्र भेजा है, जिसमें कहा गया है कि आरटीई के तहत निर्धारित समय सारिणी के अनुसार प्रथम चरण की लॉटरी 5 अप्रैल और दूसरे चरण की लॉटरी 15 जून को कराई गई थी।
इसी क्रम में तीसरे चरण के लिए 25 जून से 15 जुलाई तक आवेदन किए जा सकते हैं। प्राप्त आवेदन पत्रों का सत्यापन 18 जुलाई तक किया जाएगा। तीसरे चरण की लॉटरी 20 जुलाई को होगी, जिसमें चयनित बच्चों का प्रवेश गैर सहायतित मान्यता प्राप्त विद्यालयों में 30 जुलाई तक कराया जाएगा।
विज्ञापन
बता दें कि आरटीई के तहत प्रथम चरण में 862 और द्वितीय चरण में 486 आवेदन आए थे। पहले चरण में 619 और दूसरे चरण में 204 बच्चों को लॉटरी में चयनित कर उन्हें विद्यालय आवंटित किए गए।
पहले चरण का आदेश जारी होने के बाद उनके प्रवेश की प्रक्रिया निजी विद्यालयों में चल रही है, जबकि दूसरे चरण का आदेश भी जल्दी जारी हो जाएगा। पहले और दूसरे चरण में काफी संख्या में आवेदन पत्र विभिन्न कारणों से निरस्त किए गए तो काफी संख्या में पात्र अभ्यर्थियों को सीट न मिल पाने के कारण लाभ नहीं मिल सका है।
आरटीई पोर्टल पर 24 तक स्कूल करा सकेंगे पंजीकरण
महानिदेशक स्कूल शिक्षा ने बीएसए को भेजे पत्र में कहा है कि जिन विद्यालयों का आरटीई पोर्टल पर पंजीकरण अथवा सत्यापन किया जाना अवशेष है, उनका पंजीकरण और सत्यापन 16 जून से 24 जून तक किया जा सकता है। जिला समन्वयक (सामुदायिक शिक्षा) संजीव गुप्ता ने बताया कि महानिदेशक स्कूल शिक्षा का पत्र मिला है। आरटीई के तहत तीसरे चरण की आवेदन प्रक्रिया 25 जून से शुरू होगी। पोर्टल पर स्कूलों का पंजीयन 24 जून तक हो सकेगा। बीएसए आनंद प्रकाश शर्मा ने बताया कि आरटीई के संबंध में मिले दिशा-निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन कराया जाएगा।