{"_id":"603fcafb8ebc3eda727e243f","slug":"education-raibaraily-news-lko567719031","type":"story","status":"publish","title_hn":"कायाकल्प के पूरे नहीं कराए काम, 48 प्रधानाध्यापकों का रोका वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कायाकल्प के पूरे नहीं कराए काम, 48 प्रधानाध्यापकों का रोका वेतन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। परिषदीय विद्यालयों का कायाकल्प कराने में रुचि न दिखाने और काम पूरा न करने वाले 48 प्रधानाध्यापकों का वेतन रोक दिया गया है। एक साथ इतनी संख्या में वेतन रोकने की कार्रवाई होने से कायाकल्प के तहत कार्य न कराने वाले प्रधानाध्यापकों में हड़कंप मच गया है।
हरचंदपुर विकास क्षेत्र के पांच, बछरावां के चार, लालगंज के आठ, खीरों के 10, शिवगढ़ के छह, महराजगंज के पांच, सतांव के दो और अमावां विकास क्षेत्र के आठ प्रधानाध्यापकों, प्रभारी हेडमास्टरों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।
कायाकल्प के तहत 14 पैरामीटर्स से विद्यालयों को आच्छादित कराने के लिए लगातार निर्देश दिए गए और बैठकें भी कराई गईं, फिर भी विद्यालयों में काम कराने में कोई तेजी नहीं दिखाई गई।
विज्ञापन
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आनंद प्रकाश शर्मा ने बताया कि आठ विकास क्षेत्रों की समीक्षा के दौरान कायाकल्प के तहत कराए जाने वाले कार्यों के प्रति जिन विद्यालयों में लापरवाही मिली, उन विद्यालयों के 48 प्रधानाध्यापकों, प्रभारी प्रधानाध्यापकों का वेतन अग्रिम आदेशों तक बाधित कर दिया गया है। साथ ही स्पष्टीकरण मांगा गया है और तत्काल काम पूरा कराने के आदेश दिए गए हैं।
इन लोगों का रोका गया वेतन
जिन लोगों का वेतन रोका गया है, उसमें हरचंदपुर विकास क्षेत्र के अनुराग पांडेय, शक्ति सिंह, सर्वेश कुमार, प्रदीप कुमार, राजेश मिश्रा, बछरावां विकास क्षेत्र के अजयपाल यादव, प्रभाजीत कौर, कविता, भुवन मोहिनी पांडेय, लालगंज विकास क्षेत्र के माया रानी, सीमा सिंह, सुरेश कुमार, देवेंद्र कुमार यादव, अंजली निर्मल, मोनिका, रविकांत शुक्ला, सुमन चौधरी, खीरों विकास क्षेत्र के राजेंद्र, राजेश कुमार सिंह, उदय भान, नीरज कुमार सोनी, सुमती कुमारी, सुरेश कुमार सिंह, राज दुलारी, नीरेंद्र सिंह, राजपाल, भगवती सिंह, शिवगढ़ विकास क्षेत्र के प्रतिभा सिंह, मोनिका, रिचा, सत्येंद्र प्रताप सिंह, सिंपल गुप्ता, कर्णवीर सिंह, महराजगंज विकास क्षेत्र के उपेंद्र सिंह, रीना गौतम, ऊषा, शबनम अंसारी, राजीव सिंह, सतांव विकास क्षेत्र के महेंद्र प्रताप सिंह, अविनाश कुमार, अमावां विकास क्षेत्र के राज कुमार, सुनीता देवी, आरती त्रिपाठी, अमित कुमार, राजेंद्र कुमार, सत्य प्रकाश, सैयद एजाज अहमद, सरिता पंकज शामिल हैं।
एसीआर के निर्माण में चल रहा है खेल, मिलीं खामियां
रायबरेली। जिले के परिषदीय विद्यालयों में अतिरिक्त कक्षा कक्ष (एसीआर) के निर्माण कार्य में खेल होने लगा है। घटिया निर्माण कराया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान खामियां मिलने लगी हैं। जिला समन्वयक (निर्माण) सत्यम वर्मा ने मंगलवार को सतांव विकास क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय बथुवा खास का निरीक्षण किया, जहां बनाए जा रहे एसीआर में खामियां मिलीं।
डीसी निर्माण ने बताया कि कमरे के चारो कोनों पर 12 मिमी. की सरिया होनी चाहिए, लेकिन 10 मिमी. की सरिया डाली गई है। पीसीसी में 60 सेमी. मुड़ी होनी चाहिए, लेकिन 30 सेमी. मुड़ी होना बताया गया। लेबर और मिस्त्री को दिए जा रहे भुगतान का कोई अभिलेख भी नहीं दिखाया गया। डीसी निर्माण की निरीक्षण आख्या के आधार पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आनंद प्रकाश शर्मा ने उच्च प्राथमिक विद्यालय बथुवा खास की प्रधानाध्यापिका नीलम वर्मा का वेतन अग्रिम आदेशों तक बाधित कर दिया। बीएसए ने कहा है कि तीन दिन के भीतर स्पष्टीकरण नहीं मिला तो कठोर विभागीय कार्यवाही की जाएगी।