{"_id":"601301e78ebc3e2c5153e0aa","slug":"education-raibaraily-news-lko562050748","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवनियुक्त 72 शिक्षकों को मिले पदस्थापन आदेश, स्कूल रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवनियुक्त 72 शिक्षकों को मिले पदस्थापन आदेश, स्कूल रवाना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। उत्तर प्रदेश में 69000 शिक्षक भर्ती के अंतर्गत जिले में नवनियुक्त 72 शिक्षकों को गुरुवार को पदस्थापन आदेश दे दिया गया। इसके बाद अध्यापक अपनी तैनाती वाले स्कूल रवाना हो गए। इन सभी को 4 फरवरी तक कार्यभार ग्रहण करना है। ज्यादातर शिक्षकों ने विद्यालय पहुंचकर कार्यभार ग्रहण कर लिया।
बेसिक शिक्षा विभाग में शिक्षक भर्ती के तहत प्रथम चरण में 548 अभ्यर्थियों की नियुक्ति हुई थी, जिन्हें काफी दिन तक बीएसए दफ्तर में हाजिरी लगाने के बाद विद्यालय आवंटित किए गए थे।
इसके बाद दूसरे चरण और फिर छूटे अभ्यर्थियों के लिए कराई गई काउंसिलिंग में भाग लेने वाले अध्यापकों को विद्यालय आवंटित नहीं किए जा सके थे। करीब डेढ़ महीने के इंतजार के बाद बुधवार को काउंसिलिंग हुई, जिसमें 72 अध्यापकों को विद्यालय आवंटित किए गए।
विज्ञापन
देर शाम तक चली काउंसिलिंग की वजह से पदस्थापन आदेश नहीं मिल सके, जिनका वितरण गुरुवार को सुबह बीएसए दफ्तर में किया गया। इससे सुबह अध्यापकों का जमावड़ा लगा रहा। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आनंद प्रकाश शर्मा ने बताया कि सभी को पदस्थापन आदेश दे दिए गए। ज्यादातर लोगों ने विद्यालय पहुंचकर कार्यभार ग्रहण कर लिया है। तैनाती वाले विद्यालय में जॉइनिंग करने के लिए 4 फरवरी तक का समय दिया गया है।
अंतर जनपदीय तबादले की हलचल पहली से
रायबरेली। बेसिक शिक्षा विभाग में शिक्षक भर्ती की हलचल खत्म हो गई है। पहली फरवरी से अंतरजनपदीय स्थानांतरण को लेकर गहमागहमी शुरू हो जाएगी। अंतरजनपदीय तबादले के लिए 1055 अध्यापकों ने ऑनलाइन आवेदन किया था, लेकिन 264 आवेदन निरस्त हो गए थे। बचे 791 आवेदन की ऑनलाइन फीडिंग की गई थी। आवेदकों को ऑनलाइन तबादले की स्थिति दिख रही है, लेकिन विभागीय स्तर पर कोई सूची अब तक नहीं मिली है। बीएसए एपी शर्मा ने बताया कि जिन अध्यापकों का अंतरजनपदीय स्थानांतरण हुआ है, उन्हें 1 और 2 फरवरी को कार्यमुक्त किया जाएगा, जबकि बाहर से स्थानांतरित होकर यहां आने वाले अध्यापकों को 4 एवं 5 फरवरी को कार्यभार ग्रहण कराया जाएगा। कार्यमुक्त करने के संबंध में सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए जा चुके हैं।