{"_id":"6013000c8ebc3e319451cebb","slug":"education-raibaraily-news-lko5620498178","type":"story","status":"publish","title_hn":"संसाधन कुछ भी नहीं, बना दिया परीक्षा केंद्र, कहीं बैठने के लिए कुर्सी-मेज नहीं तो कहीं जरूरत से ज्यादा आवंटित किए विद्यार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संसाधन कुछ भी नहीं, बना दिया परीक्षा केंद्र, कहीं बैठने के लिए कुर्सी-मेज नहीं तो कहीं जरूरत से ज्यादा आवंटित किए विद्यार्थी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केस-1
नहीं है फर्नीचर और सीसीटीवी
राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज, कुंवरमऊ को इस बार यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए केंद्र बनाया गया है। इस विद्यालय में जगह तो पर्याप्त है, लेकिन फर्नीचर नहीं हैं। परीक्षा के लिए सबसे जरूरी वाइस रिकॉर्डर युक्त सीसीटीवी कैमरे, राउटर भी नहीं हैं। इन सबकी व्यवस्था करा पाना मुमकिन नहीं है, क्योंकि बजट की कमी आड़े आएगी।
केस-2
एक हजार से अधिक परीक्षार्थी आवंटित
जिले में कई परीक्षा केंद्रों में बहुत ज्यादा परीक्षार्थी दे दिए गए हैं, जिससे उन्हें बैठाने में दिक्कत आ सकती है। इंटर कॉलेज, रायपुर दुधवन में 1283, इंटर कॉलेज गौरा में 1209, कान्ह शिक्षा निकेतन करहिया में 1271, सर्वोदय इंटर कॉलेज सलोन में 1263, इंटर कॉलेज सेमरी में 1165, इंटर कॉलेज कुर्री सुदौली में 1123 समेत कई केंद्रों में एक हजार से अधिक परीक्षार्थी आवंटित हुए हैं।
केस-3
परीक्षार्थियों को तय करनी होगी लंबी दूरी
बोर्ड परीक्षार्थियों को 10 से 15 किमी. की दूरी तय करके परीक्षा देने जाना होगा। जिन विद्यालयों के परीक्षार्थी अधिक दूरी के परीक्षा केंद्र भेजे गए हैं, वे परेशान हैं। शहर के जीआईसी और एमजीआईसी में बेलाभेला, रुस्तमपुर, गढ़ी मुतवल्ली, सूरजकुंडा स्थित कॉलेजों के परीक्षार्थी आवंटित हुए हैं। सर्वोदय इंटर कॉलेज सलोन में रोहनिया के बच्चे परीक्षा देने जाएंगे।
विज्ञापन
रायबरेली। माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा कराने के लिए 104 केंद्रों की अनंतिम सूची जारी होते ही शिकायतों का सिलसिला शुरू हो गया। अब तक 50 मामले आ चुके हैं। परीक्षा केंद्र निर्धारण में तमाम विसंगतियां उजागर होने लगीं हैं।
एक परीक्षा केंद्र तो बगैर संसाधन वाला बना दिया गया है, जबकि क्षमता से अधिक परीक्षार्थियों के आवंटन, परीक्षार्थियों को अधिक दूरी पर भेजे जाने के कई मामले हैं। जिन विद्यालयों को परीक्षा केंद्र नहीं बनाया गया है, वे भी परीक्षा केंद्र बनाए जाने की मांग कर रहे हैं। हालांकि अभी 30 जनवरी तक प्रत्यावेदन प्रस्तुत किए जा सकेंगे।
2020 की बोर्ड परीक्षा 102 केंद्रों पर हुई थी। इस बार गत वर्ष के 17 केंद्रों को काट दिया गया है और 19 नए विद्यालय परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। यूपी बोर्ड की ओर से जारी केंद्रों की अनंतिम सूची पर 30 जनवरी तक आपत्तियां मांगी गईं हैं।
बुधवार को 26 और गुरुवार को 24 आपत्तियां प्राप्त हुईं। तय तिथि तक प्राप्त प्रत्यावेदन का परीक्षण कराया जाएगा, फिर उनका निस्तारण कर यूपी बोर्ड को आख्या भेजी जाएगी। इसके बाद अंतिम रूप से परीक्षा केंद्रों का निर्धारण किया जाएगा। इस वर्ष बोर्ड परीक्षा में 71,670 परीक्षार्थी बैठेंगे। इनमें हाईस्कूल के 38,705 और इंटर के 32,965 विद्यार्थी शामिल हैं।
परीक्षा केंद्रों की अनंतिम सूची जारी होने के बाद प्रत्यावेदन आ रहे हैं। 30 जनवरी तक जो भी प्रत्यावेदन आएंगे, उनका अभिलेखीकरण किया जाएगा। हर समस्या या शिकायत के संबंध में परीक्षण कराया जाएगा।
-डॉ. चंद्रशेखर मालवीय, डीआईओएस।