{"_id":"5ff0909e8ebc3ecd6d669143","slug":"education-raibaraily-news-lko5578013135","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंस्पायर अवार्ड योजना में 12 विद्यार्थी हुए चयनित, राष्ट्रीय स्तर पर चयनित होने वाले जाएंगे जापान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंस्पायर अवार्ड योजना में 12 विद्यार्थी हुए चयनित, राष्ट्रीय स्तर पर चयनित होने वाले जाएंगे जापान
विज्ञापन
रायबरेली। राष्ट्रीय नव प्रवर्तन संस्थान भारत सरकार की ओर से भावी नव प्रवर्तकों की खोज के तहत इंस्पायर अवार्ड मानक योजना में इस जिले के 12 छात्र-छात्राओं का चयन किया गया है।
इन सभी ने ऑनलाइन अपने वैज्ञानिक प्रोजेक्ट नवाचार के साथ प्रतिभाग किया था। चयनित प्रत्येक छात्र-छात्राओं को केंद्र सरकार की ओर से 10 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि दी गई है। इनमें से जिन बच्चों का चयन राष्ट्रीय स्तर पर होगा, उन्हें जापान जाने का अवसर मिलेगा।
इंस्पायर अवार्ड के तहत चयनित हुए छात्र-छात्राओं में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज सलोन की राधिका यादव तथा सानिया बानो, न्यू स्टैंडर्ड पब्लिक स्कूल महराजगंज के नैतिक श्रीवास्तव तथा ऋचा, विद्या बालिका इंटर कॉलेज, ऊंचाहार की सोनम देवी तथा अनुष्का, आशीर्वाद इंटर कॉलेज की अंजली तथा सोनू कुमार यादव, देदौर इंटर कॉलेज देदौर के निशांत, दुर्गा पब्लिक इंटर कॉलेज देदौर के तन्मय पटेल, मॉडल पब्लिक इंटर कॉलेज, बछरावां की दिव्यांशी सिंह, एसएसपी इंटर कॉलेज कोंसा के आदर्श अवस्थी शामिल हैं।
विज्ञापन
जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. चंद्रशेखर मालवीय ने बताया कि जिले के कक्षा छह से 10 तक के 314 विद्यार्थियों ने ऑनलाइन माध्यम से वैज्ञानिक प्रोजेक्ट नवाचार के साथ प्रतियोगिता में भाग लिया, जिसका मूल्यांकन एनआईएफ अहमदाबाद ने किया और 12 प्रोजेक्ट चयनित किए गए।