फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   E-rickshaw driver arrested for making reels on Ganga Expressway

Raebareli News: गंगा एक्सप्रेसवे पर रील बनाने पर ई रिक्शा चालक गिरफ्तार

Thu, 30 Apr 2026 12:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Thu, 30 Apr 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
E-rickshaw driver arrested for making reels on Ganga Expressway
लालगंज। गंगा एक्सप्रेसवे पर खतरनाक तरीके से रील बनाने वाले ई रिक्शा चालक को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार किया। दो नाबालिग किशोरों को हिदायत देकर परिजनों के साथ घर भेज दिया गया। ऐहार गांव के पास दो नाबालिग किशोर ई रिक्शा की छत पर बैठकर और साइड में लटककर गाना गाते हुए रील बना रहे थे। चालक भी ई रिक्शा तेजी के साथ चला रहा था।
विज्ञापन


मंगलवार को सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस ने इसका संज्ञान लिया और जांच शुरू की। लालगंज कोतवाली प्रभारी प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि गुरुबख्शगंज क्षेत्र के पूरे महिपत गांव निवासी ई रिक्शा चालक आरके पाल उर्फ राम कुमार को पकड़कर शांतिभंग के तहत कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन


दस्तावेज न होने पर ई रिक्शा को भी सीज कर दिया गया है। दो नाबालिग किशोर को हिदायत देकर परिजनों के साथ घर भेज दिया गया। दोबारा रील बनाने पर सख्त कार्रवाई की बात कही गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed