फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Dukanha Minor breached for the second time in a week, 50 bigha crops submerged

Raebareli News: एक सप्ताह में दूसरी बार कटी दुकनहा माइनर, 50 बीघा फसल डूबी

Tue, 20 Jan 2026 12:59 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jan 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
Dukanha Minor breached for the second time in a week, 50 bigha crops submerged
दुकनहा माइनर ओवरफ्लो होने से कटी पटरी व खेत में जाता पानी। - फोटो : दुकनहा माइनर ओवरफ्लो होने से कटी पटरी व खेत में जाता पानी।
खीरों। ब्लॉक क्षेत्र के पूरे जुड़ावन मजरे मेडौली गांव के पास सोमवार को दुकनहा माइनर उफनाने से पटरी कट गई। इससे आसपास के 50 बीघा खेतों में बोई गेहूं की फसल में पानी भर गया। इसके पहले 13 जनवरी को भी इसी जगह से माइनर उफनाकर कटी थी। किसानों ने बताया कि सफाई के नाम पर महज खानापूर्ति की गई है। टेल तक पानी न पहुंचने से माइनर उफना रही है।
विज्ञापन


शारदा सहायक पुरवा उन्नाव ब्रांच से दुकनहा माइनर निकली है। जोड़ावन का पुरवा गांव के पास माइनर उफना कर कट गई। इससे खेतों में पानी भर गया। किसान कुसुमा देवी, राम सेवक, बाल्हेश्वर, राम खेलावन ने बताया कि खेत के बगल से माइनर निकली है। एक सप्ताह पहले भी माइनर इसी जगह कटी थी। अभी खेत का पानी सूखा भी नहीं था कि फिर से खेतों में पानी भर गया। लगातार पानी भरे होने से फसल खराब हो जाएगी।
विज्ञापन

किसानों ने बताया कि माइनर की ठीक से सफाई नहीं कराई गई। इस कारण टेल तक पानी पहुंचाने के चक्कर में माइनर उफना जाती है। शारदा सहायक पुरवा ब्रांच उन्नाव के अवर अभियंता रामनरेश ने बताया कि पानी हेड से बंद करा दिया गया है। जल्द पटरी की मरम्मत कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed