फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Due to not bringing bidis, the bullies beat up the worker, causing a ruckus in two groups

बीड़ी न लाने से दबंगों ने श्रमिक को पीटा, दो गुटों में बवाल

Mon, 09 Dec 2019 12:12 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 09 Dec 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
Due to not bringing bidis, the bullies beat up the worker, causing a ruckus in two groups
रायबरेली। जायस कोतवाली क्षेत्र में शनिवार रात बीड़ी लाने से मना करने पर श्रमिक व उसके परिवारीजनों की पिटाई कर दी गई। बीच बचाव करने अन्य लोगों के साथ भी दबंगों ने गाली गलौज की।
विज्ञापन

रात में पुलिस पहुंची और समझा बुझाकर शांत करा दिया। दोनों पक्षों को थाने बुलाकर चली गई। सुबह जब पीड़िता थाने जा रही थी, आरोपियों ने फिर उसकी पिटाई की।
विज्ञापन

इसी बात को लेकर गांव के दो गुटों में जमकर ईंट पत्थर और लाठी-डंडे चले। मारपीट में दोनों तरफ से 11 लोग घायल हो गए। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूरे पासिन मजरे फतेहपुरमवैया गांव निवासी संजय कुमार अपनी पत्नी के साथ ईंट भट्ठे में काम कर रहा था। इसी दौरान गांव के घनश्याम सिंह, सूरज सिंह उसके पास पहुंचे और 20 रुपये देकर उससे बीड़ी लाने को कहा।
संजय ने बीड़ी लाने से मना कर दिया। इसी बात को लेकर उसे और उसकी पत्नी गुड़िया को मारापीटा। गुहार सुनकर भट्ठे का मुंशी राजा भी आ गया। बीच-बचाव करने लगा तब दबंगों ने उसके साथ भी गाली गलौज की।
सूचना पर पुलिस पहुंची, लेकिन आरोपी फरार हो गए। पीड़ितों को सुबह थाने आने को कहा। रविवार सुबह जब पीड़िता गुड़िया व उसकी बेटी प्रीति थाने जा रही थी, तो दबंगों ने उसे रोककर फिर मारापीटा।
इसी बात को लेकर महेश के पक्ष के लोग भी आ गए। बात इतनी बड़ी की दोनों गुटों में लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर चले। गांव में करीब एक घंटे तक हंगामा चलता रहा।
मारपीट में एक पक्ष से राजकुमार, रामलाल, इंद्रा, प्रीति, सुंदारा, भारत, देवराज, सरवन जबकि दूसरे पक्ष से रेनू सिंह, श्याम सिंह, विनय सिंह घायल हुए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।

घायलों को सीएचसी फुरसतगंज भेजवाया। प्रभारी थानाध्यक्ष मदन पाल ने बताया कि रामलाल, सूरज सिंह की तहरीर पर बलवा, हरिजन एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया है। मामले की विवेचना सीओ तिलोई राजकुमार सिंह करेंगे। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed