फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   due to cable fault, many suffers light cut

बारिश से बेपटरी हुई बिजली, सवा लाख आबादी रही बेहाल

Tue, 11 Jan 2022 12:48 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jan 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
due to cable fault, many suffers light cut
जगतपुर (रायबरेली)। विद्युत उपकेंद्र जगतपुर की बेपटरी हुई बिजली आपूर्ति 36 घंटे बाद पलटी पर लौटी। इससे ब्लॉक क्षेत्र की करीब सवा लाख आबादी बिजली समस्या से जूझ रही थी। इन 36 घंटे के बीच उपभोक्ताओं को बमुश्किल से आठ से घंटे बिजली मिली है। इसी बीच एक के बाद एक फॉल्ट आते गए। पहले ट्रांसफार्मर और इनकमिंग पैनल के बीच लगी केबल जली। केबल ठीक हुई तो वैक्यूम सर्किट ब्रेकर (वीसीबी) जल गई। अधीक्षण अभियंता के हस्तक्षेप के बाद सभी फीडरों की बिजली बहाल हो पाई।
विज्ञापन

विद्युत उपकेंद्र जगतपुर से उमरी, थुलरई, कैनाल, झकरासी, पारी फीडर निकले हैं। इन फीडरों के जरिए करीब 20 हजार उपभोक्ताओं के घरों तक बिजली पहुंचती है। बारिश के दौरान शनिवार को ट्रांसफार्मर और 33 केवी इनकमिंग पैनल के बीच लगी केबल जल गई। इससे बिजली आपूर्ति ठप हुई। केबल दुरुस्त कर आपूर्ति शुरू की गई। कुछ घंटे बिजली उपभोक्ताओं को मिली ही थी कि रविवार की रात वीसीबी जल गई। इससे फिर रात भर बिजली गुल रही।
विज्ञापन

लगातार बिजली गुल होने से उपभोक्ताओं को कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। अवर अभियंता नीरज त्रिपाठी ने इसकी जानकारी उच्चाधिकारियों को दी। इस पर टेस्ट डिवीजन की टीम मौके पर पहुंची। टीम पहुंची तो रोस्टिंग की बात कहकर ट्रांसमिशन से बिजली काट दी गई। अधीक्षण अभियंता वाईएन राम के हस्तक्षेप के बाद रोस्टिंग के दौरान अमावां ट्रांसमिशन से बिजली चालू की गई। इस पर टेस्टिंग का काम पूरा हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी। उपभोक्ता रामप्रसाद यादव, माताबदल, हरिकेश, रजनी त्रिवेदी, प्रदीप गुप्ता ने बताया कि काफी दिनों बाद इतनी लंबी कटौती हुई। बिजली नहीं आने से व्यापारियों का कारोबार प्रभावित रहा। उधर, अवर अभियंता नीरज त्रिवेदी ने बताया कि लगातार कई समस्याएं आने के चलते बिजली आपूर्ति बंद थी। सभी फीडरों की आपूर्ति करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed