{"_id":"610984538ebc3ebca81cd3f3","slug":"drugs-raibaraily-news-lko5897761149","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौ मेडिकल स्टोर के लाइसेंस निलंबित, दवाओं की बिक्री पर रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौ मेडिकल स्टोर के लाइसेंस निलंबित, दवाओं की बिक्री पर रोक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। जिले में दवा की नौ दुकानों के लाइसेंस निलंबित कर दिए गए हैं। संचालकों ने नोटिस का जवाब भी नहीं दिया। ड्रग इंस्पेक्टर ने लाइसेंसों को निरस्त कराने की प्रक्रिया शुरू कराने के साथ ही संबंधित थानों को मेडिकल स्टोरों को बंद करवाने के लिए पत्र भी भेज दिया है। संबंधित दवा की दुकानों पर दवाओं की बिक्री पर पूरी तरह से पाबंदी लगा दी गई है। ये दुकानें बिना फार्मासिस्ट व लाइसेंस की शर्तों के विपरीत चल रहीं थीं।
ड्रग इंस्पेक्टर अजय कुमार संतोषी के निरीक्षण में बिना फार्मासिस्ट के संचालित मेडिकल स्टोरों के संचालकों को नोटिस देकर जवाब मांगा था। एक माह के बाद भी नोटिस का जवाब न देने के साथ ही लाइसेेंस की शर्तों का उल्लंघन करने पर कार्रवाई की गई है।
एपीएस मेडिकल स्टोर निराला नगर, लखन मेडिकल स्टोर गौतम चौराहा सरेनी, शिवम मेडिकल स्टोर जतुआ-टप्पा, इकराम मेडिकल स्टोर हलोर महराजगंज, शिवम मेडिकल स्टोर महराजगंज रोड बछरावां, कुमार मेडिकल स्टोर धरई चौराहा सलोन, शुक्ला मेडिकल स्टोर रतापुर मिलएरिया, न्यू दुर्गा मेडिकल स्टोर रफी नगर अस्पताल चौराहा, उदय मेडिकल स्टोर सेमरी चौराहा के लाइसेंस निलंबित किए गए हैं।
विज्ञापन
संबंधित थानों की पुलिस को मेडिकल स्टोरों को बंद करवाने के लिए पत्र भेजा गया है। निलंबित लाइसेंस वाली दुकानों पर दवाओं की बिक्री पर पूरी तरह से पाबंदी लगाई गई है।
सात दवा विक्रेताओं को नोटिस, लाइसेंस निरस्त करने की चेतावनी
निरीक्षण के दौरान मनमानी और बिना फार्मासिस्ट के संचालित न्यू ओम मेडिकल स्टोर अशरफपुर रोड नसीराबाद, गुप्ता मेडिकल स्टोर सवैया तिराहा ऊंचाहार, कुरैशी मेडिकल स्टोर इटौराखुर्द, सत्यम मेडिकल स्टोर घोरवारा, रस्तोगी मेडिकल स्टोर सलोन, आयुष मेडिकल स्टोर दीनशाह गौरा और ओम साईं मेडिकल स्टोर मुंशीगंज के संचालकों को नोटिस दी गई है। ड्रग इंस्पेक्टर ने तीन दिन के अंदर जवाब देने के आदेश दिए हैं। ऐसा न करने पर लाइसेंस निरस्त करने की चेतावनी दी है।
जिले में नौ मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित करने के साथ ही दवाओं की बिक्री प्रतिबंधित कर दी गई है। संबंधित थानों की पुलिस को भी पत्र भेजा गया है। सात और मेडिकल स्टोर संचालकों को नोटिस देकर जवाब मांगा गया है।
अजय कुमार संतोषी, ड्रग इंस्पेक्टर