फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   drowened

नहाने गए दो दोस्त गंगा नदी में डूबे, एक को बचाया, दूसरे की तलाश में जुटे गोताखोर

Wed, 17 Feb 2021 12:02 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Feb 2021 12:02 AM IST
विज्ञापन
drowened
गंगा नदी में किशोर के डूबने पर रोते बिलखते परिवारीजन। - फोटो : RAIBARAILY
सरेनी (रायबरेली)। थाना क्षेत्र में मंगलवार को वसंत पंचमी पर गंगा नहाने गए दो दोस्त डूब गए। इस बीच एक किशोर को तो बचा लिया गया, जबकि उसका साथी गहरे पानी में चला गया। जानकारी होते ही लोगों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने खोजबीन शुरू की, लेकिन कामयाबी नहीं मिली।
विज्ञापन

उधर, नदी में डूबे किशोर की खोजबीन के लिए एनडीआरएफ टीम को बुलाने की मांग को लेकर लोगों ने रायबरेली-फतेहपुर मार्ग जाम कर दिया। इससे आवागमन प्रभावित हो गया। अफसरों ने पहुंचकर एनडीआरएफ टीम से खोजबीन कराने का भरोसा देकर किसी तरह लोगों को शांत कराया।
विज्ञापन

सरेनी थाना क्षेत्र के सरायं बैरियाखेड़ा गांव निवासी जयशंकर त्रिवेदी का बेटा आशीष गांव के रहने वाले अपने दोस्त अंकित, सुमित, अमित के साथ विकास घाट पर गंगा नहाने गया था। चारों घाट के किनारे कपड़े उतारकर गंगा नहाने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी बीच आशीष और अमित नदी में डूबने लगे। शोरगुल पर आसपास के लोगों ने पहुंचकर अमित को बचा लिया, लेकिन आशीष गहरे पानी में समा गया। सूचना पर गेगासो चौकी इंचार्ज हरिमोहन सिंह पुलिस बल के साथ घाट पर पहुंचे और गोताखोरों को बुलाकर जाल डलवाया।
इस बीच अग्निशमन कर्मी भी पहुंच गए और नदी में किशोर की तलाश शुरू की, लेकिन सफलता नहीं मिली। लोगों ने पुलिस से एनडीआरएफ टीम को बुलाने का अनुरोध किया। चार घंटे बाद भी एनडीआरएफ की टीम नहीं पहुंची तो नाराज परिवारीजनों ने रायबरेली-फतेहपुर मार्ग को जाम कर दिया। नारेबाजी के साथ प्रदर्शन करने लगे। इससे दोनों ओर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं।
इस बीच तहसीलदार लालगंज रिचा सिंह, क्षेत्राधिकारी राघवेंद्र चतुर्वेदी, थानेदार अनिल सिंह मौके पर पहुंचे। तहसीलदार ने लोगों से बात की और एनडीआरएफ टीम को शीघ्र बुलाने का आश्वासन दिया। इस पर एक घंटे बाद लोगों ने रास्ता खोला। सीओ ने बताया कि नदी में डूबे किशोर की खोजबीन के लिए गोताखोर लगाए गए हैं।

बेटे के नदी में डूबने से मचा कोहराम
आशीष के गंगा में डूबने से परिवारीजनों में कोहराम मच गया। मां शिव प्यारी, भाई भगवती प्रसाद आंसू नहीं थम रहे हैं। बिलख रही मां कहती है कि बेटे ने कहा था कि वह नदी नहाकर जल्द घर लौट आएगा। अब बेटा कब घर आएगा। कोई कुछ क्यों बताता नहीं। किशोर के पिता पंजाब में नौकरी करते हैं। उन्हें घटना की जानकारी से अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed