फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   DRM got angry after seeing the conditions at the railway station

Raebareli News: रेलवे स्टेशन पर अवस्थाएं देख भड़के डीआरएम

Sat, 16 May 2026 01:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Sat, 16 May 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
DRM got angry after seeing the conditions at the railway station
बछरावां रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करते डीआरएम सुनील कुमार वर्मा।
बछरावां (रायबरेली)। अमृत भारत योजना के तहत बछरावां रेलवे स्टेशन का पुनर्विकास कार्य पूरा कराया गया है, जिसका जल्दी ही उद्घाटन होने की उम्मीद जताई जा रही है। शुक्रवार को उत्तर रेलवे लखनऊ के मंडल रेल प्रबंधक सुनील कुमार वर्मा हकीकत जानने के लिए पहुंचे तो ढेरों खामियां नजर आईं। डीआरएम का पारा उस समय बढ़ गया, जब नवनिर्मित शौचालय में ताला लटकता देखा।
विज्ञापन


लखनऊ के मोहनलालगंज स्टेशन का मुआयना करने के बाद बछरावां पहुंचे डीआरएम ने करीब पौन घंटे तक निरीक्षण किया। कहने के बावजूद काफी देर तक शौचालय का ताला नहीं खुला तो डीआरएम मातहतों पर बरस पड़े। टिकट खिड़की के बारे में कहा कि इतनी ऊंचाई पर विंडो होने से आम यात्रियों के साथ दिव्यांगों को सबसे ज्यादा दिक्कत होगी।
विज्ञापन


मातहतों ने सफाई देने की कोशिश की फिर भी डीआरएम का गुस्सा कम नहीं हुआ। टिकट विंडो पर लाइटें न लगी होने पर भी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि एक सप्ताह के भीतर यह कार्य हो जाने चाहिए। फुट ओवरब्रिज पर जाली न लगी होने और स्टेशन परिसर में गंदगी देख डीआरएम नाराज हुए। उद्घाटन के बाबत डीआरएम बोले कि जल्दी ही कार्यक्रम तय होगा। इस मौके पर मनोज कुमार बाजपेयी, डीडी शुक्ला, सीबी राय, वीरेंद्र कुमार, अवनीश पांडेय, संजय यादव, प्रियंका मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



अंडरपास में पानी भरा देख रुक गए अफसर
लखनऊ से निकले डीआरएम मोहनलालगंज स्टेशन का निरीक्षण करने के बाद बछरावां की ओर आने लगे। रास्ते में बछरावां से पहले क्रॉसिंग के पास नीमटीकर गांव में अंडरपास बन रहा है, जहां पानी भरा देख डीआरएम रुक गए। विशेष निरीक्षण यान से आए डीआरएम ने गाड़ी से उतर कर जायजा लिया।


डीआरएम को सिर्फ अमृत भारत योजना में चयनित तीन स्टेशनों लखनऊ के मोहनलालगंज, रायबरेली के बछरावां और अमेठी के गौरीगंज स्टेशन का निरीक्षण करना था लेकिन नीम टीकर के अंडरपास के पास हालत देखकर उन्हें अचानक रुकना पड़ा। अंडरपास में काफी जलभराव देखकर वहां मौजूद अधिकारियों को फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि छह करोड़ रुपये से अंडरपास बन रहा है। ऐसा हाल है तो अंडरपास का लाभ आमजनों को कैसे मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed