{"_id":"6a69013c47719586b4034226","slug":"drain-construction-begins-service-road-to-be-built-raebareli-news-c-101-1-slko1032-163859-2026-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: नाली का निर्माण शुरू, बनेगी सर्विस रोड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: नाली का निर्माण शुरू, बनेगी सर्विस रोड
Wed, 29 Jul 2026 12:51 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Wed, 29 Jul 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
ऊंचाहार। नगर के ओवरब्रिज के नीचे सर्विस रोड और नाली का निर्माण का काम शुरू हो गया है। पहले चरण में नाली का निर्माण होगा। इसके बाद सड़क बनाई जाएगी। असल में व्यापार मंडल के लगातार आवाज उठाने के बाद पीडब्ल्यूडी ने काम शुरू कराया है। सड़क और नाली बनने से ओवरब्रिज के नीचे बनी दुकानें में फिर से रौनक लौटेगी।
कस्बे के रेलवे क्राॅसिंग संख्या 44ए पर बने ओवरब्रिज के नीचे स्थित दुकानों में ग्राहकों का आना-जाना ठप हो गया था। दुकानदार भुखमरी की कगार पर पहुंच गए। समस्या को लेकर उद्योग व्यापार मंडल (बग्गा गुट) के अध्यक्ष धर्मेंद्र मौर्य की अगुवाई में व्यापारियों ने कई बार आवाज उठाई। अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा। एनएचएआई ने सर्विस रोड और नाली निर्माण कराने के लिए लोक निर्माण को छह करोड़ रुपये दिए। विभाग की ओर से मंगलवार से काम शुरू कराया गया।
व्यापारी राजू सोनी, हरिशंकर साहू, मो. असलम, एजाज अहमद, मुस्तकीम अहमद, संतोष पाल बताया कि निर्माण शुरू हो गया है। नाली निर्माण के बाद सड़क बनाई जाएगी, इससे दुकानदारों का व्यापार बढ़ेगा और राहगीरों को आने-जाने में सहूलियत मिलेगी। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता सुनील दत्त ने बताया कि नाली का निर्माण पूरा होने के बाद सर्विस रोड का काम शुरू कराया जाएगा।