फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Dowry details summoned from 10 thousand officers who took seven rounds

सात फेरे लेने वाले 10 हजार अफसरों से दहेज का ब्योरा तलब

Tue, 26 Oct 2021 11:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 26 Oct 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Dowry details summoned from 10 thousand officers who took seven rounds
रायबरेली। सरकार अब अधिकारियों और कर्मचारियों की शादी में मिले दहेज को खंगालने में जुट गई है। वर्ष 2004 के बाद जिन अफसरों व कर्मचारियों ने सात फेरे लिए हैं, उनसे अपनी शादी में मिले दहेज का पूरा ब्योरा तलब किया गया है।
विज्ञापन

महिला एवं बाल कल्याण विभाग के निदेशक का पत्र आने के बाद जिले में हड़कंप मच गया है। सभी विभागों के विभागाध्यक्षों को पत्र जारी कर अधीनस्थ करीब 10 हजार अधिकारियों और कर्मचारियों से शादी में मिले दहेज की रिपोर्ट लेकर उपलब्ध कराने के आदेश दिए गए हैं। जिला प्रोबेशन अधिकारी को रिपोर्ट तलब करके रिपोर्ट तत्काल भेजने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन

सरकार ने अधिकारियों की संपत्ति का ब्योरा लेने के लिए पहले ही दिशा-निर्देश जारी किए हैं। अब शादी में मिले दहेज का हिसाब जुटाने का काम शुरू हो गया है। अधिकारियों व कर्मचारियों ने शादी में क्या-क्या दहेज लिया, इसकी पूरी रिपोर्ट देनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला एवं बाल कल्याण विभाग के निदेशक की ओर से पत्र आने के बाद हड़कंप मच गया है। जिन अधिकारियों व कर्मचारियों का विवाह वर्ष 2004 के बाद हुआ है, उन्हें दहेज का ब्योरा लिखकर देना होगा। जिले के सभी विभागों के करीब 10 हजार अधिकारी, कर्मचारी और शिक्षक इसके दायरे में आ रहे हैं।
पत्र आने के बाद जिला प्रोबेशन अधिकारी ने सभी विभागाध्यक्षों को पत्र भेज दिया है। विभागाध्यक्षों को अधीनस्थ सभी कर्मचारियों, अधिकारियों और शिक्षकों से शादी में मिले दहेज का पूरा ब्योरा एकत्र करके उपलब्ध कराने के आदेश दिए गए हैं। पत्र मिलने के बाद जिले के सभी विभागों में अफरातफरी का माहौल है।
सभी गोलमोल जवाब देने के प्रयास में हैं। अधिकारियों, कर्मचारियों को प्रोफार्मे पर शादी का वर्ष, उस वक्त की स्थिति और क्या-क्या दहेज लिया आदि के बारे में अलग-अलग सूचना भरकर देना होगा।
सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर मांगा दहेज का ब्योरा
अधिकारियों की माने तो यह शासन का आदेश नहीं है, बल्कि सुप्रीम कोर्ट के दहेज विरोधी आदेश पर यह निर्देश जारी हुआ है, जिससे इस व्यवस्था में पारदर्शिता लाकर और सुधार किया जा सके। हालांकि नोटिस मिलते ही विभागों में हड़कंप मच गया है।

महिला एवं बाल कल्याण विभाग के निदेशक पत्र आया है। सभी विभागाध्यक्षों को पत्र भेजा गया है। आदेश है कि वर्ष 2004 के बाद जो भी विवाह हुआ है, उसमें दहेज का ब्योरा देना होगा। इसके लिए पत्र भेजने की कार्रवाई शुरू हो गई है।
कमलाकांत, जिला प्रोबेशन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed