फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   dowry death case against five including husband

Raebareli News: पति समेत पांच पर दहेज हत्या का केस

Mon, 25 Aug 2025 01:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Mon, 25 Aug 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
dowry death case against five including husband
रायबरेली। राईमऊ गांव की रहने वाली सौम्या त्रिपाठी (25) की शनिवार रात संदिग्ध हालात में मौत हो गई। भाई का आरोप है कि दहेज में बाइक की मांग पूरी न होने पर ससुराल वालों ने बहन की हत्या कर दी है। पुलिस ने पति समेत पांच लोगों पर दहेज हत्या का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


बछरावां कोतवाली क्षेत्र के इशिया की रहने वाली सौम्या त्रिपाठी की शादी 12 मई 2019 को हरचंदपुर इलाके के राईमऊ गांव निवासी बीनू त्रिपाठी के साथ हुई थी। शादी बाद सौम्या को दो बेटे हुए। पति दिल्ली में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करते हैं। रात करीब 10 बजे सौम्या की अचानक हालत बिगड़ गई। परिजनों ने सौम्या को सीएचसी बछरावां में भर्ती कराया, जहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


सौम्या के मुंह से झाग निकल रहा था। ऐसे में चिकित्सकों का मानना है कि कोई जहरीला पदार्थ खाने से महिला की जान गई। रविवार को भाई धीरज त्रिवेदी ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया कि आए दिन ससुराल वाले बहन को दहेज की खातिर प्रताड़ित करते थे। मांग पूरी नहीं हुई तो रात में बहन की हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हरचंदपुुर थाना प्रभारी आदर्श कुमार सिंह ने बताया कि पति बीनू त्रिपाठी, जेठ डिम्बू त्रिपाठी, अनिल त्रिपाठी, जेठानी सोनम, सीता के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद महिला की मौत की सही वजह सामने आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed