फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Doubling of railway line will start in October

Raebareli News: अक्तूबर में शुरू होगा रेल लाइन का दोहरीकरण

Wed, 27 Aug 2025 01:51 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Wed, 27 Aug 2025 01:51 AM IST
विज्ञापन
Doubling of railway line will start in October
रायबरेली में फाफामऊ-उन्नाव रेल लाइन, जिसके बगल में दोहरीकरण के तहत दूसरा ट्रैक बिछाया जाना है।
रायबरेली। जिले में फाफामऊ-उन्नाव रेलमार्ग पर 60 किमी का नया ट्रैक बिछेगा। कारण, इस रेल लाइन का दोहरीकरण होना है। दो साल पहले रेल लाइन दोहरीकरण की स्वीकृति मिली थी, लेकिन काम शुरू नहीं हो पाया है। अब यह काम अक्तूबर महीने में शुरू होगा। माना जा रहा है कि फाफामऊ से दोहरीकरण कार्य की शुरुआत होगी।
विज्ञापन


वित्तीय वर्ष 2023-24 में फाफामऊ-उन्नाव रेल लाइन के दोहरीकरण को बजट में स्वीकृति मिली थी, जिसके लिए 1600 करोड़ रुपये बजट निर्धारित किया गया है। उसी समय 50 करोड़ रुपये भी दिए गए थे, ताकि सर्वे कार्य समेत विस्तृत कार्ययोजना तैयार कराई जा सके। फाफामऊ-जंघई रेल लाइन पर चल रहे काम और फिर प्रयागराज में महाकुंभ की वजह से फाफामऊ-उन्नाव का काम शुरू नहीं हो सका था। अब फाफामऊ-उन्नाव रेल लाइन दोहरीकरण का काम शुरू करने की तैयारियां चल रही हैं।
विज्ञापन


फाफामऊ-उन्नाव रेल लाइन पर करीब 200 किमी नया ट्रैक बिछेगा, जिसमें 60 किमी रेलवे ट्रैक रायबरेली जिले के अंतर्गत आता है। यानी कि दोहरीकरण कार्य शुरू हुआ तो रायबरेली जिले में भी पहले से बिछे रेलवे ट्रैक के बगल में दूसरा रेलवे ट्रैक तैयार किया जाएगा। अभी सिंगल ट्रैक होने से अक्सर ट्रेनों का संचालन प्रभावित होता है। एक साथ दो ट्रेनों के आने पर किसी न किसी गाड़ी को देर तक रोकना पड़ता है। डबल लाइन होने से सभी ट्रेनें फर्राटा भर सकेंगी। नई ट्रेनें भी चल सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रयाग में सहायक मंडल अभियंता पवन कुमार ने बताया कि फाफामऊ-उन्नाव रेल लाइन का दोहरीकरण कार्य कई चरणों में पूरा कराया जाएगा। दोहरीकरण की स्वीकृति मिलने के बाद ही काम शुरू कराने की तैयारियां चल रही हैं। अक्तूबर में दोहरीकरण कार्य शुरू होगा। पहले चरण में फाफामऊ से ऊंचाहार के बीच दोहरीकरण कराए जाने की संभावना है।


11 रेलवे स्टेशनों का भी होगा कायाकल्प
रेल लाइन दोहरीकरण से जिले के भीतर छोटे-बड़े 11 स्टेशनों का कायाकल्प भी कराया जाएगा, जहां यात्री सुविधाएं बढ़ाई जाएंगी। दोहरीकरण से ट्रेनों की रफ्तार बढ़ेगी तो समय से यात्री गंतव्य तक पहुंच सकेंगे। फाफामऊ-उन्नाव रेल लाइन पर इस जिले में ऊंचाहार, लालगंज और डलमऊ जैसे बड़े स्टेशन हैं। इसके साथ ही छोटे स्टेशनों एवं हाल्ट में अरखा, ईश्वरदासपुर, मंझलेपुर, जलालपुर धई, बरारा बुजुर्ग, बहाई, निहस्था और रघुराज सिंह शामिल हैं। इन छोटे-बड़े रेलवे स्टेशनों और हाल्ट को संवारने के साथ सुविधाएं बढ़ाई जाएंगी। बड़े स्टेशनों पर प्लेटफार्म भी बढ़ाए जाएंगे।



सिंगल ट्रैक होने से आ रही है दिक्कत
फाफामऊ-उन्नाव रेल लाइन का दोहरीकरण जरूरी है, क्योंकि इस रेल लाइन पर दो प्रमुख संस्थान हैं। ऊंचाहार में एनटीपीसी और लालगंज में मॉडर्न कोच फैक्टरी चलती है। एनटीपीसी में मालगाड़ियों का आवागमन फाफामऊ के रास्ते होता है, लेकिन सिंगल ट्रैक होने के कारण अक्सर दिक्कत आती है। कोच फैक्टरी से नई बोगियों की रैक लालगंज स्टेशन से रायबरेली भेजना होता है, जहां से इन्हें अलग जोन को भेजा जाता है। सिंगल ट्रैक की वजह से अक्सर लाइन खाली नहीं होती है, जिससे कई दिनों तक इंतजार भी करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed