फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Doors open to talk to farmers - Dinesh Sharma

किसानों से बात करने के लिए खुले हैं दरवाजे-दिनेश शर्मा

Mon, 14 Dec 2020 12:44 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 14 Dec 2020 12:44 AM IST
विज्ञापन
Doors open to talk to farmers - Dinesh Sharma
रायबरेली। उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा है कि आंदोलन में शामिल किसानों से बात करने के लिए केंद्र सरकार तैयार है, दरवाजे खुले हैं। किसानों की जो न्याय उचित मांगें हैं, उसे वार्ता के जरिए सुलह कराने की कोशिश की जा रही है। कहा कि, कृषि कानून किसानों के लिए फायदेमंद हैं। इससे उनका कोई नुकसान नहीं है। विपक्ष भ्रम फैलाकर किसानों को गुमराह करने की कोशिश कर रहा है। किसानों की समस्या का समाधान किया जाएगा। यह बातें उन्होंने रविवार को लखनऊ से जौनपुर जाते वक्त पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री का सपना है कि किसानों की आय दोगुुनी हो। इसे साकार करने के लिए तमाम सुधारों के साथ-साथ किसानों को खाद, बिजली, पानी को उपलब्ध कराना, सिंचाई के साधनों को मुहैया कराना है। इस साल किसानों का गन्ना का भुगतान कराना गया। गेहूं-चावल के क्रय केंद्र खोले गए।
विज्ञापन

सरकार किसानों के साथ दमनकारी नीति अपना रही है के सवाल पर डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा सरकार को क्लीनचिट देते हुए कहा कि अभी तक पुलिस की ओर से जोर जबरदस्ती करने की एक भी खबर नही आई है, तो दमनकारी कहां से आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां तक कि किसान टोल टैक्स तक भी आए होंगे तो पुलिस ने किसी प्रकार का प्रतिरोध नहीं किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश का तेजी के साथ विकास कराया जा रहा है। रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करके कानून का राज स्थापित कराया जा रहा है। इससे पहले पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस पहुंचने पर डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस मौके पर डीएम वैभव श्रीवास्तव, एसपी श्लोक कुमार, सीओ सदर डॉ. अंजनी कुुमार चतुर्वेदी, एसडीएम सदर अंशिका दीक्षित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed