{"_id":"6990cece439483725808c718","slug":"dogs-bite-100-people-in-five-days-raebareli-news-c-101-1-rai1002-151244-2026-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: पांच दिन में सौ लोगों को कुत्तों ने काटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: पांच दिन में सौ लोगों को कुत्तों ने काटा
Sun, 15 Feb 2026 01:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Sun, 15 Feb 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
जगतपुर। क्षेत्र में कुत्तों का खतरा लगातार बढ़ रहा है। पिछले पांच दिनों में जगतपुर क्षेत्र के विभिन्न गांवों में महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों सहित करीब 100 लोगों को कुत्तों ने काटकर घायल कर दिया है। कुत्तों के काटने के लगातार बढ़ते मामलों के कारण क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में कुत्ते के काटने के मरीज पहुंच रहे हैं। अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार को 20, बुधवार को 20, गुरुवार को 19, शुक्रवार को 12 और शनिवार को एक दर्जन से अधिक लोगों को एंटी-रेबीज वेनम लगाया गया।
घायलों में वंदना (23), महावीर (60), निर्मला (50), सुनील (23), उषा (45), भारत (42), रियांश (6), अवधेश (54), राम बहादुर (63), अयान (12), अंतिम (18), शिवा (24) और मिठाई लाल (52) सहित कई अन्य लोग शामिल हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ. एल.पी. सोनकर ने बताया कि इस समय कुत्तों के काटने के मामलों में अचानक वृद्धि हुई है।