फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Documents of 62 candidates will be submitted in counseling today

काउंसिलिंग में 62 अभ्यर्थियों के आज जमा होंगे दस्तावेज

Thu, 03 Dec 2020 12:50 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Dec 2020 12:50 AM IST
विज्ञापन
Documents of 62 candidates will be submitted in counseling today
रायबरेली। उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद से संचालित प्राथमिक विद्यालयों में सहायक अध्यापक के 36,590 पदों के अंतर्गत इस जिले में 62 पद निर्धारित किए गए हैं। इन सभी के मूल अभिलेखों की जांच के लिए 3 दिसंबर को डायट में काउंसिलिंग कराने की तिथि तय की गई है। सभी महिला एवं पुरुष अभ्यर्थियों को काउंसिलिंग में पूर्वाह्न 11 बजे से सायं 4 बजे तक उपस्थित होना होगा।
विज्ञापन

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आनंद प्रकाश शर्मा ने बुधवार को काउंसिलिंग का कार्यक्रम जारी कर दिया है। इसमें कहा गया है कि समस्त अभ्यर्थियों को अपने शैक्षिक व अन्य समस्त अभिलेखों, निवास/जाति प्रमाणपत्र, ऑनलाइन आवेदन, पंजीकरण, फीस जमा करने के पपत्रों की स्व-हस्ताक्षरित छाया प्रति दो सेट में तथा मूल प्रति फाइल फोल्डर में लानी होगी।
विज्ञापन

इसके अलावा चार फोटो, शपथपत्र तथा आवेदन शुल्क के बैंक ड्राफ्ट के साथ काउंसिलिंग में भाग लेने के लिए जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में 3 दिसंबर को पूर्वाह्न 11 बजे से सायं 4 बजे तक उपस्थिति होना होगा। बता दें कि 62 अभ्यर्थियों में एक दिव्यांग महिला तथा 11 दिव्यांग पुरुष हैं, जबकि बाकी सभी 50 पुरुष अभ्यर्थी शामिल हैं। अभी हाल ही में जिले को 548 नए शिक्षक मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब 3 दिसंबर की काउंसिलिंग और फिर विद्यालय आवंटन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद 5 दिसंबर को 62 नए शिक्षक और मिल जाएंगे। बीएसए का कहना है कि 3 दिसंबर को काउंसिलिंग में दस्तावेजों की जांच होगी। विद्यालय आवंटन के लिए दिव्यांग एवं महिला अभ्यर्थियों को विकल्प चुनने का अवसर दिया जाएगा, जबकि पुरुष अभ्यर्थियों को रोस्टर के अनुरूप विद्यालय आवंटित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed