{"_id":"6196999f6bcb904cc741cd03","slug":"doctors-found-missing-in-cmo-s-inspection-salary-stopped-raibaraily-news-lko6050502167","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएमओ के निरीक्षण में गायब मिले डॉक्टर, वेतन रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएमओ के निरीक्षण में गायब मिले डॉक्टर, वेतन रोका
विज्ञापन
रायबरेली। सीएमओ डॉ. वीरेंद्र सिंह ने गुरुवार को जिले के कई अस्पतालों का निरीक्षण कर टीकाकरण की प्रगति देखी। सलोन क्षेत्र के करहिया अस्पताल में कई दिनों से गैरहाजिर मिले चिकित्सक का वेतन रोकने के साथ ही नोटिस देकर जवाब मांगा। साथ ही अन्य अस्पतालों में टीकाकरण की प्रगति धीमी मिलने पर नाराजगी जताई।
सीएमओ ने गुरुवार को सबसे पहले सलोन क्षेत्र के करहिया स्थित अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान डॉ. आशीष नायक अस्पताल में नहीं मिले। उपस्थिति रजिस्टर को चेक किया गया तो वह कई दिनों से गैरहाजिर मिले। फोन पर भी बात नहीं हो सकी। सीएमओ ने डॉक्टर का वेतन रोकने के साथ नोटिस देकर जवाब मांगा है।
सीएमओ ने सीएचसी रोहनियां, रसूलपुर पीएचसी आदि अस्पतालों में पहुंचकर टीकाकरण की प्रगति को देखा। खराब प्रगति मिलने पर संबंधितों को शत प्रतिशत प्रगति लाने के लिए चेताया। सीएमओ डॉ. वीरेंद्र सिंह ने बताया कि अस्पतालों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।