फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   doctor

वैक्सीन का असर स्वाभाविक, टीका लगवाने में तनिक भी घबराएं नहीं

Fri, 29 Jan 2021 11:50 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 29 Jan 2021 11:50 PM IST
विज्ञापन
doctor
कोरोना का टीका लगवाते सीएमओ डॉ. बीरेंद्र सिंह। - फोटो : RAIBARAILY
रायबरेली। स्वास्थ्य विभाग के बड़े अधिकारी भी कोरोना का टीका लगवाने से तनिक भी नहीं घबराए। नंबर आते ही मुस्कुराते हुए टीका लगवाया और आधे घंटे तक वेटिंग रूम में रुके। एम्स के निदेशक, सीएमओ सहित सभी अधिकारियों ने यही सलाह दी कि टीका लगवाने में बिल्कुल न घबराएं। वैक्सीन का शरीर के अंदर जाने पर असर स्वाभाविक है। दर्द, बुखार, थकावट, भारीपन का क्षणिक अहसास भी हो सकता है, लेकिन इससे कोई नुकसान नहीं।
विज्ञापन

एम्स के निदेशक प्रो. अरविंद राजवंशी ने बताया कि टीका लगवा लिया है। टीके का कोई असर नहीं हुआ है। हालांकि वैक्सीन का कुछ असर स्वाभाविक है। इससे घबराने की बिल्कुल की जरूरत नहीं है। मौका मिलने पर टीका जरूर लगवाएं।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. बीरेंद्र सिंह ने बताया कि बहुत खुशी हुई कि टीका लगवाने का मौका मिल गया। टीका लगने के बाद मैं पूरी तरह से स्वस्थ हूं। एम्स के उप निदेशक एसके सिंह टीका लगवाने के बाद खुद को सुरक्षित महसूस कर रहे हैं। उनका कहना है कि जब भी मौका मिले, टीका जरूर लगवाएं। इसी टीके से कोरोना से जंग पूरी तरह से जीत सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरबीएसके के प्रभारी डॉ. मनीष सिंह राजपूत का कहना है कि पहले डर लगता था, लेकिन टीका लगने के बाद अब बहुत खुशी है। आप लोग भी बिना हिचकिचाहट के टीका जरूर लगवाएं।

एनएचएम के जिला शहरी समन्वयक विनय पांडेय का कहना है कि टीका लगने के 12 घंटे के अंदर टीका लगने वाले स्थान पर दर्द व सूजन आ सकती है। कुछ देर बाद वह अपने आप टीक हो जाएगी। भारीपन, थकावट, सिरदर्द, बुखार और मिचली की समस्या हो सकती है, लेकिन इससे घबराने की जरूरत नहीं है। यह किसी भी वैक्सीन के स्वाभाविक लक्षण होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed