{"_id":"6012ff058ebc3e08bd7b6316","slug":"doctor-raibaraily-news-lko5620344107","type":"story","status":"publish","title_hn":"घबराएं बिल्कुल नहीं, कोरोना वैक्सीन पूरी तरह से सुरक्षित, टीका लगवाकर कोरोना को दूर भगाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घबराएं बिल्कुल नहीं, कोरोना वैक्सीन पूरी तरह से सुरक्षित, टीका लगवाकर कोरोना को दूर भगाएं
विज्ञापन
रायबरेली। कोरोना का टीका लगवाने के बाद गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी बेहद खुश नजर आए। हर किसी ने लोगों से अपील की है कि वे जब भी मौका मिले, कोरोना का टीका जरूर लगवाएं। टीका पूरी तरह से सुरक्षित है और कोरोना को इसी से हराया जा सकता है।
जिला महिला अस्पताल की सीएमएस डॉ. रेनू चौधरी ने टीका लगवाने के बाद कहा कि देखो हमने टीका लगवा लिया। आप लोग भी जब भी मौका मिले, टीका जरूर लगवाएं। यह टीका पूरी तरह से सुरक्षित है। इसी टीके से कोरोना से जंग पूरी तरह से जीत सकते हैं। एम्स की डॉ. स्तुति सिंह ने मुस्कुराते हुए टीका लगवाया। कहा कि टीका हर किसी को लगवाना चाहिए।
जिला पुरुष अस्पताल के सीएमएस डॉ. एनके श्रीवास्तव ने भी टीका लगवाया और वे पूरी तरह से सुरक्षित महसूस कर रहे हैं। उनका कहना है कि कोरोना से बचने के लिए टीका ही एक सहारा है, इसलिए जब भी मौका मिले, तब टीका जरूर लगवाएं। क्वालिटी इंश्योरेंस के जिला सलाहकार डॉ. रविकांत सिंह ने टीका लगवाने के बाद लोगों से अपील की कि वे भी टीका जरूर लगवाएं।