फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   DM reached to investigate, officers were disturbed

डीएम पहुंचे जांच करने, अफसरों के साथ कहासुनी

Fri, 30 Oct 2020 12:45 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
DM reached to investigate, officers were disturbed
रायबरेली में गुरुवार को सुपर मार्केट स्थित पालिका की जमीन पर अवैध निर्माण की जांच करने पहुंचे डी? - फोटो : RAIBARAILY
रायबरेली। सुपर मार्केट स्थित नगर पालिका कार्यालय के नीचे दुकानदारों ने पालिका की जमीन पर अतिक्रमण कर लिया। शिकायत पर गुरुवार को डीएम वैभव श्रीवास्तव जांच करने मौके पर पहुंच गए। अवैध अतिक्रमण पाए जाने पर डीएम ने नाराजगी जताई और कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इस दौरान अग्रवाल स्वीट्स के संचालक और एक दंपती की सिटी मजिस्ट्रेट और पालिका के अफसरों से कहासुनी हुई।
विज्ञापन

पुलिस की मौजूदगी में पुलिस ने आने-जाने वाले रास्ते पर लगाए गए दरवाजे को हटवा दिया। साथ ही सरकारी कार्य में बाधा डालने पर अग्रवाल स्वीट्स के संचालक और दंपती का धारा 151 में चालान कर दिया। डीएम वैभव श्रीवास्तव से शिकायत की गई कि नगर पालिका कार्यालय के नीचे पालिका की जमीन पर कुछ दुकानदारों ने अवैध तरीके से कब्जा कर लिया है। आने जाने वाले रास्ते पर दरवाजा लगा दिया गया है।
विज्ञापन

शिकायत को गंभीरता से लेते हुए डीएम दोपहर के समय सुपर मार्केट पहुंच गए। इसकी जानकारी होते ही सिटी मजिस्ट्रेट युगराज सिंह, सीओ सदर डॉ. अंजनी कुमार चौधरी, पालिका के ईओ बालमुकुंद मिश्रा और कोतवाल अतुल सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। इस दौरान डीएम ने अवैध अतिक्रमण करने पर अग्रवाल स्वीट्स के संचालक राजेश अग्रवाल को फटकार लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही अतिक्रमण हटवाने के लिए कहा। यहीं पर एक दंपती ने भी लोगों के आने-जाने वाले रास्ते पर दरवाजा लगा दिया था। टीम दरवाजा हटवाने पहुंची तो दंपती ने इसका विरोध करते हुए हंगामा किया। यही नहीं अफसरों को चेतावनी दे डाली कि इसकी शिकायत वह मुख्यमंत्री से करेंगे। कार्रवाई से पहले नोटिस क्यों नहीं दिया गया। इससे मामला गरमा गया।

कोतवाल ने बताया कि सरकारी कार्य में बाधा डालने पर राजेश अग्रवाल और प्राणेंद्र व उनकी पत्नी सोनी त्रिपाठी का धारा 151 में चालान किया गया। ईओ का कहना है कि दरवाजा हटवाया दिया गया है। राजेश अग्रवाल ने भी अवैध तरीके से टीनशेड रखवा लिया था। उसे भी हटवा दिया जाएगा। पालिका की जमीन पर अवैध अतिक्रमण किसी कीमत पर नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed