फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   DM caught stamp theft, order to prosecute five including couple

डीएम ने पकड़ी स्टांप चोरी, दंपती समेत पांच पर मुकदमे के आदेश

Fri, 14 Feb 2020 01:30 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 14 Feb 2020 01:30 AM IST
विज्ञापन
DM caught stamp theft, order to prosecute five including couple
डीएम ने पकड़ी स्टांप चोरी, दंपती समेत पांच पर मुकदमे के आदेश
विज्ञापन

सब्जीमंडी में बड़े भूखंडों का मौका पर पहुंचकर जांच की
रायबरेली। डीएम शुभ्रा सक्सेना ने गुरुवार को शहर के अख्त्यिारपुर (सब्जी मंडी) में चार भूखंडों की जांच करके स्टांप की कमी की जांच की। जिसमें एक मामले में 2.80 लाख रुपये का स्टांप चोरी पकड़ी। मामले में डीएम ने उप निबंधक प्रभाष सिंह व एआईजी हरिश्वंद्र कुशवाहा को खरीदार दंपती समेत पांच लोगों पर मामले में मुकदमा करके वसूली कराने के आदेश दिए।
डीएम शुभ्रा सक्सेना गुरुवार सुबह स्टांप शुल्क कमी की जांच करने के लिए शहर के सब्जीमंडी पहुंचीं। अहमदपुर नजूल, सादिक लॉन के पीछे कस्बा चार भूखंडों को चेक किया। जांच में तीन स्थलों के अभिलेख सही पाए गए। अख्त्यिारपुर सब्जी मंडी में एक मामले में स्टांप में 2,80,490 की कमी पकड़ी।
विज्ञापन

डीएम ने निबंधन अधिकारी को निर्देश दिए कि जमीन के खरीदार मो. मारुफ अंसारी व उसकी पत्नी समेत पांच लोगों पर मुकदमा दर्ज कर जल्द से जल्द वसूली कराएं। डीएम ने सभी मामलों में उप निबंधक प्रभाष सिंह से जानकारी भी ली। निरीक्षण में घूरापट्टी स्थित बने हुए फ्लैट को देखा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आरडीए से यह पता लगाएं कि फ्लैटों का नक्शा पास है अथवा नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर सदर तहसीलदार अमिता यादव व अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। डीएम शुभ्रा सक्सेना ने गुरुवार को क्षेत्र के सोथी व खैरा जरैला गांव में विकास कार्यों की जांच की। सोथी में तालाब का निरीक्षण करके बीडीओ व सचिव को फटकार लगाई। ग्रामीणों की मांग पर डीएम ने बीडीओ को 50 प्रसाधन उपलब्ध कराने के आदेश दिए।

खैरा जरैला गांव में प्राथमिक विद्यालय व आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया। भवनों की जर्जर दशा देख बीडीओ को फटकार लगाई। एसडीएम विनय कुमार सिंह से ग्राम सभा की सुरक्षित जमीन के बारे में जानकारी ली। डीएम ने जरैला गांव के गरीब रामखेलावन के कच्चे मकान के अंदर पहुंची तो घर की स्थिति देखकर अवाक रह गईं। रामखेलावन की पत्नी रामकली से कुशल क्षेम पूछा। महिला ने हाथ जोड़कर आवास की मांग की। डीएम ने पात्रता सूची में नाम शामिल करने के आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed