{"_id":"5e4454568ebc3ee5f03f27b7","slug":"dm-angry-at-seeing-pan-spice-rappers-in-arto-office-raibaraily-news-lko5081884195","type":"story","status":"publish","title_hn":"एआरटीओ दफ्तर में पान-मसाले के रैपर देख गुस्साईं डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एआरटीओ दफ्तर में पान-मसाले के रैपर देख गुस्साईं डीएम
विज्ञापन
एआरटीओ दफ्तर पान-मसाले के रैपर देख गुस्साईं डीएम
कार्यालय में रखी पुरानी पत्रावलियों को बीडआउट कराने के दिए आदेश
दफ्तर में दलालों के प्रवेश पर पूरी पाबंदी रखने को कहा, परिसर को देखा
रायबरेली। डीएम शुभ्रा सक्सेना ने बुधवार को शहर के हरदासपुर रोड स्थित एआरटीओ दफ्तर में छापा मारा। डीएम के पहुंचने की खबर मिलते ही कई दलाल भाग निकले। डीएम ने पूरे कार्यालय का निरीक्षण किया। दफ्तर में एक स्थान पर पान, मसाला व गुटके रैपर मिलने पर गुस्साईं और साफ-सफाई को दुरुस्त रखने के आदेश दिए।
पुरानी पत्रावलियों के अनावश्यक रूप के रखी मिलने पर नाराजगी जताते हैं पत्रावलियों को बीडआउट कराने के आदेश दिए। इस दौरान अफरातफरी का माहौल रहा। डीएम दोपहर करीब साढ़े 12 बजे एआरटीओ दफ्तर का निरीक्षण करने के लिए पहुंचीं। उन्होंने साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने के साथ ही पत्रावलियों का रख-रखाव बेहतर तरीके से करने के आदेश दिए।
कहा कि पत्रावलियों के लिए एक मास्टर रजिस्टर बनाकर डिटेल अंकित किया जाए। डीएम ने लर्निंग व स्थाई लाइसेंस प्रक्रिया के साथ ही डिजिटल फोटो के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने एआरटीओ संदीप जायसवाल को निर्देश दिए कि खाली स्थानों पर पौधरोपण कराने के साथ ही उनका संरक्षण भी किया जाए।
विज्ञापन
इसके अलावा लाइसेंस के लिए आने वाले आवेदनकर्ताओं को यातायात के नियमों की जानकारी अच्छी तरह से दी जाए। कार्यालयों में किसी भी प्रकार की दलालों का प्रवेश नहीं होने दिया जाए। इस मौके पर नगर मजिस्ट्रेट युगराज सिंह आदि अधिकारी मौजूद रहे।