फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   DM and SP explored jail

डीएम-एसपी ने खंगाली जेल

Wed, 15 Feb 2017 11:14 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे Updated Wed, 15 Feb 2017 11:14 PM IST
विज्ञापन
DM and SP explored jail
रायबरेली में बुधवार को जिला जेल का निरीक्षण कर बाहर आते डीएम अनुज कुमार झा ,एसपी अब्दुल हमीद व अन्य। - फोटो : अमर उजाला
डीएम अनुज कुमार झा और एसपी अब्दुल हमीद ने बुधवार को एक घंटे तक जेल खंगाली। सुरक्षा में कहीं चूक न हो, इसके लिए बैरिकों को देखकर बंदियों की तलाशी ली। अधिकारियों ने विधानसभा चुनाव के तहत जेल की सुरक्षा में कोई कोताही न बरतने के निर्देश दिए। हालांकि तलाशी के दौरान कोई आपत्तिजनक सामग्री नहीं मिली।
विज्ञापन


चुनाव के दौरान कोई शातिर बंदी व्यवधान डालने के लिए जेल के अंदर से साजिश न करे। इसी के मद्देनजर डीएम-एसपी ने बुधवार को जिला कारागार में छापा मारा तो जेल अफसरों में हड़कंप मच गया। डीएम-एसपी की मौजूदगी में सभी बैरिकों को चेक किया गया।
विज्ञापन


बैरिकों में बंद बंदियों की तलाशी गहनता से ली गई। इसके बाद जेल अधीक्षक अमिता दुबे से बंदियों पर निगरानी रखने की बात कही, ताकि चुनाव के दौैरान कोई विवाद न हो सके। जेल अधीक्षक ने बताया कि डीएम-एसपी का औचक निरीक्षण था। सबकुछ ठीकठाक रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed