{"_id":"600f13a68ebc3e32c1339dfa","slug":"dm-administered-the-oath-of-voting-raibaraily-news-lko5617189171","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम ने दिलाई मतदान की शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम ने दिलाई मतदान की शपथ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। राष्ट्रीय मतदाता दिवस के मौके पर सोमवार को अधिकारियों ने मतदान करने की शपथ ली। कलेक्ट्रेट के बचत भवन से मतदाता जागरूकता प्रभात फेरी व स्कूटी रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। जिले के सभी सरकारी कार्यालयों में अधिकारियों और कर्मचारियों ने मतदान करने की शपथ ली।
डीएम वैभव श्रीवास्तव व नामित डीएम अर्चना कुमारी व तुबा अख्तर ने बचत भवन में अधिकारियों व कर्मचारियों को मतदाता जागरूकता की शपथ दिलाई। डीएम ने कहा कि मतदान हम सभी का अधिकार है। अपने अधिकार का प्रयोग जरूर करें। राष्ट्रीय मतदाता दिवस का मूल मकसद सभी नागरिकों को जागरूक कर मतदाता पहचान पत्र बनवाना तथा अपने मताधिकार का प्रयोग कराना है।
लोकतंत्र को सशक्त और जीवित रखने के लिए हर वर्ग को इसमें भाग लेना चाहिए। प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी होती है कि वह स्वयं अपने विवेक से देश हित में मतदान पहचानपत्र अवश्य बनवाए तथा मतदान भी करें। सीडीओ अभिषेक गोयल, एडीएम (प्रशासन) राम अभिलाष व एडीएम (वित्त एवं राजस्व) प्रेम प्रकाश उपाध्याय ने कहा कि मतदाताओं के पास ताकत होती है। वे सरकारें चुनते हैं।
विज्ञापन
राष्ट्रीय मतदाता दिवस का उद्देश्य है कि अधिक से अधिक लोग मतदाता बनें और मतदान कर मतदान प्रतिशत बढ़ाएं। इस मौके पीडी प्रेमचंद्र पांडेय व डीडीओ शोभनाथ चौरसिया आदि मौजूद रहे।