{"_id":"6058e2b68ebc3e59067db628","slug":"district-women-and-men-hospital-again-got-kayakalp-award-raibaraily-news-lko5708985132","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला महिला व पुरुष अस्पताल को फिर कायाकल्प अवार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला महिला व पुरुष अस्पताल को फिर कायाकल्प अवार्ड
विज्ञापन
रायबरेली। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय से पिछले साल जिला महिला अस्पताल को नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस सर्टिफिकेट (एनक्यूएएस) मिलने के बाद सोमवार को जिला महिला और पुरुष अस्पताल को फिर कायाकल्प अवार्ड मिल गया। 85.70 प्रतिशत अंक के साथ जिला महिला अस्पताल 12वें तो 82.70 प्रतिशत अंक पाकर जिला पुरुष अस्पताल 28वें पायदान पर रहा। कायाकल्प अवार्ड मिलने पर सभी ने एक-दूसरे को बधाई दी है।
कई वर्षों से क्वालिटी एश्योरेंस कार्यक्रम के तहत संचालित कायाकल्प अवार्ड के लिए जिले के अस्पताल चुने जा रहे हैं। जिला महिला और पुरुष अस्पताल को पिछले साल एनक्यूएएस पुरस्कार मिल चुका है। इसके अलावा कायाकल्प अवार्ड भी मिल चुका है। जिले के डीह, सलोन, हरचंदपुर अस्पतालों को भी कायाकल्प अवार्ड मिल चुके हैं।
इस साल भी जिला महिला और पुरुष अस्पतालों को अवार्ड के लिए चुना गया था। स्टेट की कई टीमों ने यहां आकर मानकों की जांच की। टीमों की रिपोर्ट आने के बाद दोनों ही अस्पतालों को फिर कायाकल्प अवार्ड दिया गया है। दोनों अस्पतालों को अवार्ड के रूप में साढ़े तीन-साढ़े तीन लाख रुपये मिले हैं।
विज्ञापन
कायाकल्प अवार्ड योजना के जिला सलाहकार डॉ. रविकांत सिंह की मेहनत एक बार फिर काम आई। पिछले कई वर्षों से काम कर रहे डॉ. सिंह ने नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस सर्टिफिकेट अवार्ड भी महिला और पुरुष अस्पताल को दिलाया था। इसके अलावा हरचंदपुर, डीह, सलोन सीएचसी सहित कई और अस्पतालों को भी कायाकल्प अवार्ड दिला चुके हैं। सीएमओ व अन्य अधिकारियों ने डॉ. सिंह को अच्छे काम पर बधाई दी है।
सीएमओ डॉ. बीरेंद्र सिंह ने बताया कि जिला महिला और पुरुष अस्पताल को कायाकल्प अवार्ड मिला है। कई सीएचसी को भी यह अवार्ड मिलने की उम्मीद है। जल्द ही शासन स्तर से पुरस्कार की घोषणा होगी। अवार्ड के लिए जिला महिला व पुरुष अस्पताल के पूरे स्टाफ को बधाई है।