फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   District panchayat president Awadhesh Singh

अवधेश सिंह बने जिला पंचायत अध्यक्ष

Thu, 07 Jan 2016 11:07 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 07 Jan 2016 11:07 PM IST
विज्ञापन
District panchayat president Awadhesh Singh
कांग्रेस को 30 व सपा को मात्र 20 मत मिले। दो मत अवैध घोषित हुए। साढे़ तीन बजे चुनाव का परिणाम आते ही कांग्रेसियों में खुशी की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन


सांसद सोनिया गांधी जिंदाबाद के नारे गूंजने लगे। पुलिस ने भीड़ को रोकने का प्रयास किया, लेकिन लोगों के जोश के आगे उसकी एक नहीं चली।

जिला पंचायत अध्यक्ष चुने जाने के बाद अवधेश  समर्थकों के साथ कलेक्ट्रेट से अपने आवास फिरोज गांधी कॉलोनी तक जश्न मनाते हुए पहुंचे।

डीएम न्यायालय में कड़ी सुरक्षा के बीच गुरुवार सुबह 11 बजे से मतदान शुरू हुआ। 52 जिला पंचायत सदस्यों ने मताधिकार का प्रयोग किया।

कांग्रेस प्रत्याशी अवधेश सिंह और सपा प्रत्याशी प्रभात साहू के समर्थक जिला पंचायत सदस्यों ने अलग-अलग समूहों में कलेक्ट्रेट पहुंच कर मतदान किया।

एक जिला पंचायत सदस्य ने अकेले पहुंचकर मतदान किया। तीन बजे तक डीएम सूर्यपाल गंगवार व प्रेक्षक पीके श्रीवास्तव की देखरेख में मतदान के बाद मतगणना शुरू हुई।

मतगणना में दो मत अवैध घोषित कर दिए गए। कांग्रेस प्रत्याशी अवधेश सिंह को 30 और सपा प्रत्याशी प्रभात साहू को 20 मत मिले। डीएम सूर्यपाल गंगवार ने कांग्रेस प्रत्याशी अवधेश सिंह को 10 मतों से विजयी घोषित किया।
विज्ञापन



जीत की खबर मिलते ही कांग्रेसियों में खुशी की लहर दौड़ गई। कांग्रेस एमएलसी दिनेश सिंह सैकड़ों समर्थकों के साथ खुशी मनाते हुए कलेक्ट्रेेट के गेट पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जीत का प्रमाणपत्र लेकर बाहर पहुंचे अवधेश ने दिनेश सिंह के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। कलेक्ट्रेट के गेट से ही कांग्रेसियों ने जीत का जश्न मनाना शुरू कर दिया।

फिरोजगांधी कॉलोनी तक जश्न मनाते हुए पैदल ही एमएलसी के आवास तक पहुंचे। खुशी मना रहे कांग्रेसियों ने आरोप लगाया कि जिले में सपा के बढ़ते अत्याचार, गुंडई और भ्रष्टाचार को इस चुनाव से जवाब मिल गया है।

पुलिस प्रशासन का भय दिखाकर सपा ने डीडीसी को प्रभावित करने का प्रयास किया। अवधेश सिंह को हराने के लिए पुलिस प्रशासन को भी हथियार की तरह इस्तेमाल किया।


आवास पर कई बार छापे मारकर दहशत फैलाने का प्रयास किया। जीत पर सांसद सोनिया गांधी के प्रतिनिधि केएल शर्मा , जिलाध्यक्ष उमाशंकर मिश्र, रमेश शुक्ल, विनय द्विवेदी, नगर अध्यक्ष सईदुल हसन आदि ने खुशी जताई है।
 
डीएम सूर्यपाल गंगवार जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए शांतिपूर्वक व निष्पक्ष तरीके से चुनाव कराया गया। सभी 52 डीडीसी ने मतदान किया।

इसमें दो मत अवैध पाए गए। अवधेश सिंह को 30 मत मिलने पर 10 मतों के अंतर से विजयी घोषित किया गया। प्रभात साहू को 20 मत मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed