फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   District Panchayat Board will meet today in the shadow of Khaki

खाकी के साए में आज होगी जिला पंचायत बोर्ड की बैठक

Sat, 15 Feb 2020 01:30 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 15 Feb 2020 01:30 AM IST
विज्ञापन
District Panchayat Board will meet today in the shadow of Khaki
खाकी के साए में आज होगी जिला पंचायत बोर्ड की बैठक
विज्ञापन

16 थानेदार, 16 एसआई, तीन सीओ व 116 सिपाहियों की ड्यूटी लगी
छावनी में तब्दील रहेगा जिला पंचायत कार्यालय, जांच के बाद मिलेगा प्रवेश
रायबरेली। जिला पंचायत अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव को लेकर जिले में हुए तांडव के बाद जिला पंचायत बोर्ड की 15 फरवरी को होने वाली बैठक के लिए सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। जिला पंचायत व उसके आसपास 16 थानेदार, 16 एसआई, तीन सीओ व 116 सिपाहियों की ड्यूटी लगाई गई है। इसके अलावा पीएसी व क्यूआरटी टीम को भी लगाया गया है। जिला पंचायत सदस्यों को विशेष तलाशी के बाद सभागार में एंट्री मिलेगी।
पिछले साल जिला पंचायत अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव के लिए जमकर तांडव हुआ था। हाईवे पर कई घटनाओं के साथ ही शहर में भी जमकर हंगामा हुआ था। उस घटना के बाद पहली बार जिला पंचायत बोर्ड की बैठक 15 फरवरी को जिला पंचायत सभागार में होने जा रही है। बैठक के दौरान व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त रखने के लिए पुलिस प्रशासन ने कड़े बंदोबस्त किए हैं।
विज्ञापन

16 थानों के थानेदारों को एक-एक दरोगा के साथ तैनात किया गया है। 116 महिला व पुरुष सिपाही भी तैनात किए गए हैं। सभी को सुबह से ही तय स्थानों पर मौजूद होने के आदेश दिए गए हैं। सीओ सिटी के साथ ही तीन सीओ व पीएसी भी तैनात की गई है। कोतवाली प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस अधीक्षक की ओर से ड्यूटी लगा दी गई है। सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed