फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   District level trial of cricket on August 10

क्रिकेट का जिला स्तरीय ट्रायल 10 को

Fri, 06 Aug 2021 11:09 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 06 Aug 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
District level trial of cricket on August 10
रायबरेली। उत्तर प्रदेश की रणजी ट्रॉफी, अंडर-23, अंडर-25 व महिला/बालिका वर्ग के क्रिकेट खिलाड़ियों का जिला स्तरीय ट्रॉयल 10 अगस्त को मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में होगा। यह जानकारी ट्रॉयल संयोजक एवं यूपीसीए के संयुक्त सचिव मो. फहीम ने दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) के संयोजन में रायबरेली डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन (आरडीसीए) की ओर से उत्तर प्रदेश की रणजी ट्रॉफी के चयन तथा उत्तर प्रदेश की अंडर-23, अंडर-25 एवं उत्तर प्रदेश की महिलाओं/बालिकाओं की टीमों के चयन के लिए क्रिकेट ट्रॉयल 10 अगस्त को होगा।
विज्ञापन

बताया कि जिन्होंने सत्र 2021-22 के लिए अपना पंजीकरण कराया है, वही खिलाड़ी ट्रॉयल में भाग ले सकेंगे। मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में सुबह आठ बजे अंडर-23, दोपहर 12 बजे रणजी ट्रॉफी व दोपहर एक बजे महिला वर्ग के लिए ट्रॉयल होगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed