फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   District divided into three zones, security alert

तीन जोन में बांटा गया जिला, सुरक्षा को लेकर अलर्ट

Fri, 06 Dec 2019 12:21 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 06 Dec 2019 12:21 AM IST
विज्ञापन
District divided into three zones, security alert
रायबरेली। ढांचा ध्वंस की बरसी पर छह दिसंबर को सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जिले को तीन जोन में बांट दिया गया है। इसमें सुपर जोन, जोन और सब जोन शामिल हैं। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी अलर्ट हैं।
विज्ञापन

सोशल मीडिया की निगरानी कराई जा रही है, ताकि भड़काऊ बयान से किसी तरह का विवाद न होने पाए। सीओ व थानेदारों को सख्त निर्देश जारी कर दिए गए हैं कि वे क्षेत्रों में भ्रमण पर रहे।
विज्ञापन

अराजकतत्वों पर नजर रखें। किसी की गतिविधि संदिग्ध मिले तो उसके खिलाफ कार्रवाई करे। सभी समाज के लोगों से मिलें और भाईचारा बनाने का आह्वान करे। संवेदनशील स्थानों पर जोनल मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट और पुलिस अधिकारियों की ड्यूटी लगा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुपर जोन में नगर क्षेत्र, तहसील सदर, लालगंज और महराजगंज, डलमऊ, ऊंचाहार और सलोन को शामिल किया गया है। एडीएम प्रशासन राम अभिलाष, एडीएम वित्त एवं राजस्व प्रेम प्रकाश उपाध्याय को सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किया गया है।
जोन में नगर क्षेत्र रायबरेली, देहात क्षेत्र रायबरेली, तहसील लालगंज, तहसील क्षेत्र महराजगंज, तहसील क्षेत्र डलमऊ, तहसील क्षेत्र ऊंचाहार, तहसील क्षेत्र सलोन को शामिल किया गया है।
इसमें सेक्टर मजिस्ट्रेट युवराज सिंह, एसडीएम सदर शशांक त्रिपाठी, एसडीएम लालगंज जीतलाल सैनी, एसडीएम महराजगंज विनय कुमार सिंह, एसडीएम डलमऊ सविता यादव, एसडीएम ऊंचाहार केशवनाथ गुप्ता, एसडीएम सलोन आशीष कुमार सिंह को मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है।
सब जोन मेें मुख्यालय घंटाघर, बैरहना, कैपरगंज, गुरुनानक नगर, मंसा देवी मंदिर, सुपर मार्केट, छोटी बाजार, खोवा मंडी, किला बाजार, कहारों का अड्डा, तेलियाकोट, खतराना, जोशियाना, खालीसहाट, अस्पताल चौराहा, बस स्टेशन, डिग्री कॉलेज चौराहा, बरगद चौराहा, रतापुर चौराहा, सारस होटल, चंपा देपी मंदिर को शामिल किया गया है।
इन क्षेत्रों में बीएसए पीएन सिंह, जिला विकास अधिकारी एके वैश्य, जिला आपूर्ति अधिकारी कमल नयन सिंह को मजिस्ट्रेट बनाया गया है। अपर पुलिस अधीक्षक नित्यानंद राय का कहना है कि ढांचा ध्वंस की बरसी को लेकर सुरक्षा के इंतजाम हैं।
सेक्टर मजिस्ट्रेट और पुलिस कर्मियों की ड्यूटी भी लग गई है। सीओ व थानेदारों को क्षेत्रों पर भ्रमण करने के निर्देश दिए गए हैं। कोई माहौल खराब करेगा तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
राष्ट्रीय सनातन महासभा भारत के राष्ट्रीय सचिव ज्ञान प्रकाश तिवारी का कहना है कि अयोध्या फैसले के बाद भी हमने भाईचारा कायम रखा। हमारी जिम्मेदारी है कि सभी समाज का सम्मान करें और अपने भाईचारे का कायम रखे।
हिंदू सेना के जिलाध्यक्ष जयशंकर का कहना है कि हमें किसी तरह की अफवाह पर ध्यान देने की जरूरत नहीं है। समाज की बेहतरी के लिए काम करे। ऐसा कोई कार्य न करें कि किसी की भावनाओं को कोई ठेस पहुंचे।
दरगाह दाता शाह के सरपरस्त शफीक अहमद गज्जन बाबा का कहना है कि हमें आपसी मेलजोल बनाए रखते हुए आगे बढ़ना है। इस्लाम मोहब्बत इंसानियत का मजहब है। हमें सद्भाव के लिए काम करना होगा। यह भविष्य के लिए बेहतर होगा।

रेलवे स्टेशन मस्जिद के व्यवस्थापक मो. अतीक अंसारी ने आपसी भाईचारे सद्भाव की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि हर हालत में सच्चे हिंदुस्तानी होने का सबूत पहले की तरह देेते हुए विकास की राह पर कदमताल करना है। हम सब भाईचारा बनाए रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed