फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Distressed by loan sharks, jumped into the Ganges.

Raebareli News: सूदखोरों से परेशान हो गंगा में लगाई छलांग

Sat, 25 Jul 2026 01:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Sat, 25 Jul 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
Distressed by loan sharks, jumped into the Ganges.
ऊंचाहार। सूदखोरों के कर्ज से परेशान सदर कोतवाली क्षेत्र के इंदिरा नगर निवासी हरिश्चंद्र गुप्ता (62) ने शुक्रवार सुबह पूरे तीर मजरे खरौली में गंगा नदी के पुल से छलांग लगा दी। जब वह डूबने लगे तो, आसपास मौजूद लोगों ने नाव के सहारे उन्हें बाहर निकाला।
विज्ञापन


लोगों ने हरिश्चंद्र से नदी में डूबने की वजह पूछी तो उन्होंने अपनी पीड़ा बताई। बताया कि सूदखोरी करने वाले चार लोगों से कर्ज लिया था। एक व्यक्ति से बतौर कर्ज एक लाख रुपये लिए थे। एक लाख के एवज में पांच लाख रुपए दे चुका हूं, इसके बावजूद सूदखोर परेशान कर रहा है।
विज्ञापन


इसके अलावा तीन अन्य सूदखोरों ने चेक बाउंस कराकर आत्महत्या करने के लिए मजबूर कर दिया है। इससे परेशान होकर शुक्रवार सुबह लगभग 40 किमी का सफर तय कर वह गंगा नदी के पुल पर पहुंचे और छलांग लगा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों की सूचना पर पीआरवी पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। हालांकि घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को नहीं दी गई। कोतवाल ओम प्रकाश राय ने बताया कि घटना की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed