फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   dispute

अवैध शराब बनाने की मुखबिरी को लेकर चले ईंट-पत्थर, चार घायल

Sun, 06 Nov 2022 11:25 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Nov 2022 11:25 PM IST
विज्ञापन
dispute
रायबरेली। गुरुबख्शगंज थाना क्षेत्र के बढ़इन का पुरवा मजरे बरउवा गांव में अवैध शराब बनाने की पुलिस से मुखबिरी किए जाने को लेकर रविवार को दो पक्ष आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों की तरफ से मारपीट होने के साथ ईंट-पत्थर चले।
विज्ञापन

एक पक्ष से महिला समेत चार लोग घायल हुए। थानेदार देवेंद्र सिंह भदौरिया ने गांव पहुंचकर घटना की जांच की। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले में चार हमलावरों को पुलिस ने हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

बढ़इन का पुरवा मजरे बरउवा गांव में अवैध कच्ची शराब बनाई जाती है। सूचना मिलने पर पुलिस अवैध शराब बनाने वाले कारोबारियों पर कार्रवाई कर रही है। इससे कच्ची शराब बनाने वाले लोग दहशत में हैं। सुबह ननकू और राजू के बीच विवाद हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर आरोप लगाया कि अवैध शराब बनाने की सूचना उन्होंने पुलिस को दी। इसी मुखबिरी के जरिए पुलिस ने अवैध शराब की भट्ठियां फोड़ी। इसी बात को लेकर विवाद बढ़ा और मारपीट हो गई। देखते ही देखते ईंट-पत्थर चलने लगे।

मारपीट और ईंट-पत्थर चलने से ननकू की तरफ से उसका बेटा अजीत (21) के अलावा अंकित (22), दुखी (45), दिव्या (35) घायल हुई। किसी को हाथ, पैर तो किसी को सिर पर चोटें आई हैं। सूूचना पर पुलिस ने पहुंचकर घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। सीओ लालगंज महिपाल पाठक ने बताया कि मारपीट में चार लोग जख्मी हुए हैं। चार हमलावरों को हिरासत में ले लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed