{"_id":"62892d2488527f6e126deb30","slug":"dispute-raibaraily-news-lko631655674","type":"story","status":"publish","title_hn":"आवारा मवेशियों को पकड़ने गई टीम पर हमला, घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आवारा मवेशियों को पकड़ने गई टीम पर हमला, घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। शहर क्षेत्र में शनिवार को आवारा मवेशियों को पकड़ने गई टीम पर एक युवक ने हमला बोल दिया। लाठी-डंडे से नगर पालिका और पशुपालन विभाग के कर्मियों की पिटाई की।
एक कर्मचारी का मोबाइल छीन लिया। पथराव भी किया गया। इससे हड़कंप मच गया। पुलिस पहुंची तो हमलावर भाग गए। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया है।
मुख्यमंत्री के निर्देश पर आवारा मवेशियों को पकड़कर उन्हें गोशाला में रखने का अभियान चल रहा है। इसी कड़ी में शनिवार सुबह नगर पालिका और पशुपालन विभाग की टीम रायबरेली-लालगंज मार्ग पर राना नगर के पास मवेशियों को पकड़ रही थी।
टीम में भीम कुमार यादव, अंकित कुमार, हंसराम, सुशील शामिल रहे। इसी दौरान एक व्यक्ति पहुंचा और मवेशी को पकड़ने का विरोध करते हुए टीम पर लाठी-डंडे से हमला बोल दिया। सभी की पिटाई कर दी।
विज्ञापन
साथ ही भीम कुमार यादव का मोबाइल छीन लिया। पथराव भी किया। सूचना पर पुलिस पहुंची तो हमलावर भाग गया। कोतवाल राघवन कुमार सिंह ने बताया कि कानपुर रोड निवासी कल्लू के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। उसकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास किया जा रहा है।