{"_id":"610984518ebc3eba8908b97a","slug":"dispute-raibaraily-news-lko5897763185","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाठी-सरिया से घर पर धावा, असलहों से 15 राउंड हवाई फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाठी-सरिया से घर पर धावा, असलहों से 15 राउंड हवाई फायरिंग
विज्ञापन
तिलोई (रायबरेली)। अमेठी जिले के मोहनगंज थाना के राजापुर गांव में मंगलवार को नाली के विवाद को लेकर बवाल हो गया। दबंगों ने लाठी-सरिया से लैस होकर एक घर पर धावा बोल दिया। पुरुषों और महिलाओं को दौड़ाकर पीटा। नकदी, जेवरात लूट लिए।
ग्रामीण मदद करने पहुंचे तो दबंगों ने अवैध असलहों से करीब 15 राउंड हवाई फायरिंग कर दहशत फैला दी। बवाल में महिला समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हुुए हैं। जानकारी पर एएसपी मौके पर पहुंचे और घटना की पड़ताल की। 18 हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। गांव में पीएसी तैनात कर दी गई है।
राजापुर गांव निवासी नासिर और उसके पड़ोसी सोहराब के बीच नाली का विवाद चल रहा था। इसी विवाद के चलते सुबह करीब 10 बजे सोहराब समेत 18 लोगों ने लाठी-सरिया से लैस होकर नासिर के घर पर धावा बोल दिया।
विज्ञापन
विरोध करने पर जमकर पीटा। शोरगुल पर आसपास के लोग मदद करने पहुंचे तो दबंगों ने छत पर चढ़कर असलहों से करीब 15 राउंड फायरिंग कर दहशत फैला दी। इससे भगदड़ मच गई।
बवाल में प्राइवेट शिक्षक शमीम (48), जबकि सबरी बेेगम (54) गंभीर रूप से घायल हो गईं। शमीम की हालत गंभीर होने पर उसे लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया।
बवाल की सूचना पर क्षेत्राधिकारी तिलोई अजय कुमार सिह व अमेठी जिले के अपर पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार पांडेय मौके पर पहुंचे। मोहनगंज के अलावा शिवरतनगंज पुलिस के अलावा पीएसी मौके पर बुला ली गई।
पीड़ित नासिर का आरोप है कि नाली विवाद को लेकर अक्सर दबंग उसे व उसके परिवार को परेशान करते थे। विरोध करने पर जानमाल की धमकी देते थे। बीती 30 जुलाई को मामले की शिकायत मोहनगंज थाने में किया था, लेकिन कार्रवाई नहीं की गई।
एक दिन दबंगों ने उसकी बेटी के साथ भी अभद्र व्यवहार किया। थानाध्यक्ष भरत उपाध्याय का कहना है कि पीड़ित नासिर की तहरीर पर सोहराब, अफरीन, अनस, आजाद, वहाज, तोहीद व 12 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
एएसपी ने बताया कि गांव में पुलिस के साथ पीएसी तैनात करा दी गई है। मामले में केस दर्ज करा दिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई पुलिस टीमें लगाई गई हैं।