फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   dispute

महिला थाने में बेटे की खातिर रोती रही मां, पीटते रहे ससुरालीजन

Thu, 15 Jul 2021 10:06 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jul 2021 10:06 PM IST
विज्ञापन
dispute
रायबरेली। महिला थाने में बृहस्पतिवार को एक मां अपने बेटे को पाने की खातिर रोती बिलखती हुई पिटती रही। वहीं बेटा छीनने की कोशिश में ससुराल वाले उसे पीटते रहे।
विज्ञापन

महिला पुलिसकर्मी बीच बचाव करने की नाकामयाब कोशिश करती रही। बाद में काफी संख्या में महिला पुलिसकर्मी आईं तो ससुराल वालों पर काबू किया। एक घंटे तक थाना परिसर पर अफरातफरी रही। पुलिस के मुताबिक ससुराल वालों ने महिला को जान से मारने की कोशिश की। जिस पर चार लोगों का चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन

हरचंदपुर थाना क्षेत्र के बल्दूपुर गांव निवासी अनुराग की शादी ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के कसौली गांववासी रश्मि सिंह के साथ हुई थी। शादी के बाद अनबन होने से रश्मि मायके में बेटे दिव्यांश (7) संग रह रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पति ने महिला थाने में पत्र देकर बेटा लेने की मांग की। जिस पर बृहस्पतिवार को दोनों पक्षों को महिला थाने पर बुलाया गया था। इस दौरान सास पोते दिव्यांशु को लेकर थाने से निकल भागी।
जिस पर रश्मि ने उसे रोकने की कोशिश की। इसके बाद ससुराल वालों ने रश्मि को लात-घूंसों से जमकर मारा। बीच-बचाव करने पहुंची महिला पुलिसकर्मी से भी हाथापाई की। रश्मि बच्चा वापस दो... कहकर रोती रही और ससुराल वाले पीटते रहे।
महिला थानेदार उमा अग्रवाल ने पहुंचकर मामला शांत कराया और ससुरालीजनों को हिरासत में ले लिया। थानेदार ने बताया कि दंपती में बच्चे को लेकर विवाद था। दोनों पक्षों को थाने बुलाया गया था। जहां सास बच्चा छीनकर भागी। रश्मि के विरोध पर ससुरालीजनों ने उसे पीटा और जान से मारने का प्रयास किया।
महिला एसओ ने बताया कि कंचन लता, बृजेश, अनुराग और अभितेज को हिरासत में लेकर उनका चालान किया गया। बच्चे को मां के साथ जाने दिया गया। सीओ सदर महिपाल पाठक का कहना है कि दोबारा शिकायत मिली तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।

बेटा भी मम्मी-मम्मी की आवाज देकर रो पड़ा
महिला थाने में बृहस्पतिवार को हुए घटनाक्रम को देख लोग भावुक हो गए। एक मां अपने बेटे को पाने के लिए पिटती रही। उसकी चीख पुकार और पुलिस की मौजूदगी के बावजूद ससुराल वाले उसे बुरी तरह से पीटते रहे। मासूम बच्चा भी मां ... मां... कहकर पास जाने की कोशिश करता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed