फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   dispute

डीजे बजाने को लेकर जनाती-बराती भिड़े, जमकर मारपीट, बिना दुल्हन लौटी बरात

Thu, 20 May 2021 08:19 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 20 May 2021 08:19 PM IST
विज्ञापन
dispute
तिलोई (रायबरेली)। अमेठी जिले के मोहनगंज थाना क्षेत्र में बुधवार रात डीजे बजाने को लेकर जनाती और बराती आपस में भिड़ गए। जमकर मारपीट होने लगी।
विज्ञापन

इससे वहां पर अफरातफरी मच गई। विवाद से गुस्साए लड़की पक्ष ने शादी करने से इंकार कर दिया। वर पक्ष ने मनाने का प्रयास किया, लेकिन बात नहीं बनी। बिना दुल्हन के ही बरात लौट गई।
मोहनगंज क्षेत्र के पूरे राजा मजरे भेलाई निवासी संतलाल सोनकर की लड़की की शादी थाना क्षेत्र के ग्राम तोतानगर मजरे राजाफत्तेपुर के रहने वाले धर्मेश कुमार सोनकर से तय थी। बुधवार रात बरात आई थी।
विज्ञापन

नाश्ता करने के बाद बरात रात लगभग 9 बजे द्वारचार के लिए निकली। डीजे की धुन पर नाचते हुए बराती लड़की के दरवाजे पर पहुंचे। शराब के नशे में बराती डीजे को दरवाजे के बिल्कुल पास लेकर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिसे घरवालों ने थोड़ा पीछे करने को कहा, जिससे आगे का कार्यक्रम शुरू हो सके, लेकिन दूल्हे के भाई सजीव कुछ सुनने को तैयार नहीं हुए। बताते हैं कि दूल्हे के भाई ने घराती पक्ष के एक व्यक्ति को थप्पड़ जड़ दिया।
इस पर जनाती और बराती आपस में भिड़ गए। दोनों तरफ से मारपीट होने लगी। घटना से नाराजगी जताते हुए लड़की के पिता संतलाल सोनकर ने शादी करने से मना कर दिया।

काफी प्रयासों के बाद भी दोनों पक्षों में बात नहीं बन सकी, जिसके बाद बरात बिना दुल्हन के वापस लौट गई। उधर, थानाध्यक्ष भरत उपाध्याय का कहना है कि मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलेगी तो कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed