{"_id":"60942b658ebc3e864c3d13a5","slug":"dispute-raibaraily-news-lko5770806137","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईंट को लेकर हुए विवाद में दो पक्ष भिड़े, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईंट को लेकर हुए विवाद में दो पक्ष भिड़े, एक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिवगढ़ (रायबरेली)। थाना क्षेत्र में गुमावा पुलिस चौकी क्षेत्र के अवस्थी का पुरवा मजरे बसंतपुर सकतपुर गांव में ईंट को लेकर हुए विवाद में दो पक्ष भिड़ गए। दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। इसमें दोनों पक्षों से चार लोग घायल हुए। गंभीर रूप से घायल एक वृद्ध ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने नौ लोगों को हिरासत में लिया है।
घटना बुधवार देर शाम की है। अवस्थी का पुरवा गांव में राम सुमिरन के यहां 7 मई को बेटी की शादी होनी है। इसीलिए उसने पड़ोसी मंगल पासी की वहीं पर लगीं कुछ ईंटें हटाकर दूसरे स्थान पर लगा दीं। इसी बात को लेकर राम सुमिरन और मंगल पासी के बीच कहासुनी हुई।
बात इतनी बढ़ गई कि दोनों पक्षों से काफी लोग जुट गए। गालीगलौज के बाद दोनों पक्षों के लोगों ने एक-दूसरे पर जमकर लाठियां बरसाईं। मारपीट में दोनों पक्षों से मंगल पासी समेत चार लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
मंगल पासी (50) की हालत गंभीर देख उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष धीरेंद्र कुमार यादव ने बताया कि ईंटों को लेकर दोनों पक्षों में लाठियां चलीं हैं, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई है। मामले में नौ लोगों को हिरासत में लिया गया है।