{"_id":"601300698ebc3e340a04b077","slug":"dispute-raibaraily-news-lko562035366","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंजिश में भाजपा-सपा नेताओं के बीच मारपीट, कई घंटे तक रही अफरातफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रंजिश में भाजपा-सपा नेताओं के बीच मारपीट, कई घंटे तक रही अफरातफरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र में बुधवार की रात रंजिश में भाजपा-सपा नेताओं व उनके समर्थकों में मारपीट हो गई। घटना से इलाके में अफरातफरी मच गई। पुलिस ने मामला शांत कराया। दोनों पक्षों की तहरीर पर पुलिस ने एनसीआर दर्ज की है।
भाजपा मंडल उपाध्यक्ष शिवशंकर शुक्ला तथा सपा नेता बाबू चंद्र यादव उर्फ लखनऊवा का मकान और व्यापारिक प्रतिष्ठान एक दूसरे के आमने-सामने हैं। दोनों पक्षों में रंजिश है और कहासुनी भी हो चुकी है। रात में सपा नेता बाबू चंद्र के ड्राइवर उमाशंकर निवासी ईसागंज मजरे बावन बुजुर्ग बल्ला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि वापस लौटते समय शिवशंकर शुक्ला और उनके लड़के अभिनव शुक्ला ने मारपीट शुरू कर दी।
लोगों ने बीचबचाव कर उसे बचाया। वहीं भाजपा नेता शिवशंकर शुक्ला ने आरोप लगाया कि उनके पड़ोसी बाबू चंद्र व उसके लड़के धीरज और सूरज ने उसे पीटा। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर एक दूसरे के विरुद्ध एनसीआर दर्ज कर ली। उधर, कोतवाल शरद कुमार का कहना है कि शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए नियमानुसार कार्रवाई की गई है।