{"_id":"59bd6c624f1c1b9a688b4f79","slug":"display-of-pink-gang-women-in-police-station","type":"story","status":"publish","title_hn":"थाने में गुलाबी गैंग की महिलाओं का प्रदर्शन, नोकझोंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थाने में गुलाबी गैंग की महिलाओं का प्रदर्शन, नोकझोंक
अमर उजाला/रायबरेली
Updated Sat, 16 Sep 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के थानों पर शनिवार को समाधान दिवस हुआ। डीएम-एसपी ने स्वयं थानों में जाकर समाधान दिवस की हकीकत जानी। फरियादियों की शिकायतें सुनी और निपटारे के निर्देश दिए। गुरुबख्शगंज थाने में गुलाबी गैंग की महिलाओं ने न सिर्फ जमकर हंगामा किया, बल्कि पुलिसकर्मियों के साथ नोकझोक की। महिला के जमीन पर कब्जा और ग्राम समाज की जमीन पर कब्जे के मामले में कार्रवाई न होने पर महिलाओं ने हंगामा किया।
एक घंटे तक अफरातफरी रही। बाद में सीओ ने कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया। सदर कोतवाली में सिटी मजिस्ट्रेट आलोक कुमार, सीओ सदर शेषमणि उपाध्याय, सदर कोतवाल अशोक त्रिपाठी की मौजूदगी में समाधान दिवस हुआ। डीएम संजय कुमार खत्री और एसपी शिवहरि मीणा ने कोतवाली पहुंचकर शिकायतें सुनी और निपटारे के निर्देश दिए।
कोतवाल ने बताया कि 46 शिकायतें आई। इसमें से पांच शिकायतें निपटी। भदोखर थाने में एसओ ओपी सिंह की मौजूदगी में समाधान दिवस हुआ। डीएम-एसपी ने यहां पर भी पहुंचकर शिकायतें सुनी। डीएम ने हर हाल में फरियादियों की शिकायतों के निस्तारण करने की बात कही। लापरवाही पर कार्रवाई किए जाने की मांग की।
विज्ञापन
सतांव प्रतिनिधि के मुताबिक क्षेत्राधिकारी लालगंज चंद्रदेव यादव, एसओ विनोद कुमार सिंह की मौजूदगी में गुरुबख्शगंज थाने में समाधान दिवस हुआ। पोरई गांव की रहने वाली श्रीमती सरजू की जमीन पर गांव के लोगों ने कब्जा कर लिया था। कार्रवाई नहीं हो रही थी। इसी तरह गुरुबख्शगंज में रुद्र प्रताप सिंह उर्फ बाबा राम ने ग्राम समाज की जमीन पर कब्जा कर लिया है। बावजूद उस पर कार्रवाई नहीं हो रही है।
गुलाबी गैंग की राष्ट्रीय कमांडर संपत पाल महिलाओं के साथ थाने पहुंची। इस दौरान महिलाओं ने नारेबाजी के साथ जमकर हंगामा किया। सभी ने पुलिस पर मनमानी का आरोप लगाया। कहा कि पुलिस जमीन विवाद से संबंधित मामलों में कार्रवाई नहीं कर रही है। सीओ ने राष्ट्रीय कमांडर को कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया। इस मौके पर मालती, कृष्णा, सुंदारा, रामा मौजूद रही।
डीह में डीएम-एसपी ने पहुंचकर फरियादियों की शिकायतें सुनी। इसमें ज्यादातर मामले जमीन विवाद से संबंधित रहे। कुल 11 शिकायतें आई। भाजपा मंडल अध्यक्ष भोलानाथ तिवारी ने मऊ व रोखा गांव के तालाब पर दबंगो के कब्जा किए जाने की शिकायत की। इस मौके पर एसडीएम श्रीराम सचान, सीओ शशिकांत यादव मौजूद रहे।
महराजगंज में एसडीएम आरपी तिवारी की अध्यक्षता में कोतवाली में समाधान दिवस हुआ। इसमें छह मामले आए, जिसमें से एक भी शिकायत का निपटारा नहीं हो सका। इस मौके पर सीओ गोपीनाथ सोनी, कोतवाल राकेश कुमार सिंह मौजूद रहे। इसी तरह अन्य थानों में भी समाधान दिवस हुआ।