{"_id":"686acd7175c3b912b40f8721","slug":"disclose-the-murder-of-the-grain-merchant-soon-raebareli-news-c-101-1-slko1031-136565-2025-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: गल्ला व्यापारी की हत्या का जल्द करें खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: गल्ला व्यापारी की हत्या का जल्द करें खुलासा
Mon, 07 Jul 2025 12:54 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Mon, 07 Jul 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली। गल्ला व्यापारी सुखदेव लोधी की हत्या की वारदात में शामिल आरोपी अब तक पुलिस की पकड़ से दूर हैं। रविवार को पूर्व सांसद गंगाचरण रावत की अगुवाई में भाजपा का प्रतिनिधिमंडल महरानीगंज पहुंचकर पीडि़त परिवार से मुलाकात की। पूर्व सांसद ने पीड़ित परिवार को ढाढ़स बंधाया और इंसाफ दिलाने का भरोसा दिया।
महरानीगंज निवासी सुखदेव लोधी की एक जून की रात गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उनकी पत्नी सरोजनी देवी को घायल कर दिया गया था। पत्नी का एम्स में इलाज चल रहा है। भाजपा का प्रतिनिधिमंडल गांव पहुुंचकर पीड़ित परिवार से मुलाकात करके उन्हें हर संभव मदद दिलाने की बात कही। पीडि़त परिवार ने प्रतिनिधिमंडल को ज्ञापन सौंपकर एक करोड़ रुपये की मदद, बेटे को सरकारी नौकरी, बच्चों को सरकारी खर्च पर शिक्षा दिलाने, बड़े भाई आनंदपाल को शस्त्र लाइसेंस दिलाने समेत अन्य मांग की।
पूर्व सांसद ने एसडीएम लालगंज मिथलेश त्रिपाठी व सीओ गिरिजाशंकर त्रिपाठी से वारदात का जल्द खुलासा किए जाने की बात कही। इस मौके पर देवेंद्र सिह लोधी, कृष्ण लोधी, साहब सिह लोधी, उत्तमचंद्र लोधी, दिनेश लोधी, चंद्रशेखर लोधी, संजय सिह लोधी, धोनी सिंह, लाल सिंह मौजूद रहे।