{"_id":"6117f97b8ebc3edfa829f28e","slug":"dios-raibaraily-news-lko5913750132","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीआईओएस ने विद्यालयों का निरीक्षण कर देखी तैयारियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीआईओएस ने विद्यालयों का निरीक्षण कर देखी तैयारियां
विज्ञापन
जायस (रायबरेली)। अमेठी जिले के जायस स्थित तीनों माध्यमिक विद्यालयों का जिला विद्यालय निरीक्षक जयकरन वर्मा ने शनिवार को निरीक्षण किया। विद्यालयों में 16 अगस्त से भौतिक रूप से कक्षाएं शुरू होनी है, इसलिए डीआईओएस ने अब तक की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने नगर पालिका से टीम बुलवाकर अपने सामने विद्यालय का सैनिटाइजेशन भी कराया।
डीआईओएस ने 16 अगस्त से कक्षा 9 से 12 तक की कक्षाएं शुरू होने को देखते हुए जायस स्थित तीनों इंटर कालेजों का निरीक्षण किया। वह सबसे पहले मलिक मोहम्मद इंटर कॉलेज जायस पहुंचे। नगर पालिका परिषद जायस से टीम बुलवा कर सैनिटाइजेशन कराया।
सोशल डिस्टेंसिंग के हिसाब से छात्रों के बैठने की व्यवस्था करवाई। इसके बाद डीआईओएस ने राजकीय बालिका इंटर कॉलेज जायस का निरीक्षण किया। सैनिटाइजेशन के बाद अभिलेखीय जांच की।
विज्ञापन
शिक्षक डायरी न मिलने पर प्रधानाचार्य शशि को फटकार लगाई। व्यवस्था दुरुस्त करने को कहा। राजकीय इंटर कॉलेज जायस का निरीक्षण किया। इस दौरान अभिलेखों को खंगाला। प्रभारी प्रधानाचार्य रघुनाथ मौर्य ने बताया कि छात्र संख्या 216 है। पर्याप्त शिक्षक नहीं है। डीआईओएस ने शिक्षकों की व्यवस्था कराने का आश्वासन दिया।