फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   died

Raebareli News: नहर में मिला अधेड़ का शव, पिता को हत्या की आशंका

Thu, 12 Jan 2023 11:49 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 12 Jan 2023 11:49 PM IST
विज्ञापन
died
ऊंचाहार (रायबरेली)। पूरे मालिन मजरे बहेरवा गांव के पास गुरुवार को एक युवक का शव नहर में पड़ा मिला। परिजनों ने हत्या कर शव को नहर में फेंकने की आशंका जताई है। जमालपुर मजरे सवैया राजे गांव निवासी लालचंद्र (45) पल्लेदारी करता था। कई दिनों से वह ऊंचाहार रेलवे स्टेशन के पास काम कर रहा था।
विज्ञापन

बुधवार शाम वह गांव जाने के लिए निकला था, लेकिन घर नहीं पहुंचा। गुरुवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में उसका शव बहेरवा माइनर में पड़ा मिला। कमर में गमछा बंधा हुआ था और बैग पुल के पास पड़ा था। सूचना के बाद कोतवाल बालेंदु गौतम मौके पर पहुंचे और घटना की जांच की। पिता राजकुमार ने बहू पर बेटे की हत्या कर शव फेंकने की आशंका जताई है।
विज्ञापन

पिता ने बताया कि उसके बेटे लालचंद्र का पत्नी से 10 वर्षों से विवाद चल रहा है। बहू अपने मायके हसनगंज ऊंचाहार में रहती है। बहू ने बेटे को चार बार मारने का प्रयास किया था। पुलिस शराब के नशे में पुल से नहर में गिरने और मौत होने की आशंका जता रही है। कोतवाल बालेंदु गौतम ने बताया कि लालचंद्र नशे का आदी था। प्रथम दृष्टया उसकी मौत नहर में गिरने से हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद सही वजह सामने आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौत के बाद मां-पिता सदमे में
युवक पांच भाइयों में सबसे बड़ा था। पत्नी से विवाद के बाद वह अक्सर घर से बाहर ही रहता था। कभी-कभी घर आकर मां शकुंतला व पिता से मिल जाता था। उसकी मौत की खबर से मां का कलेजा फट गया। बताते हैं कि लालचंद्र की पत्नी व बेटा भी मौके पर पहुंचे। कुछ देर बाद मां-बेटे वापस लौट गए। बेटे की मौत से माता-पिता सदमे में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed