फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   died

पंखे का तार लगाते समय लगा करंट, युवती की मौत

Thu, 03 Nov 2022 11:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Nov 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
died
गदागंज (रायबरेली)। थाना क्षेत्र में बुधवार रात पंखे का तार लगाते समय युवती करंट की चपेट में आकर झुलस गई। घरवाले उसे अस्पताल लेकर जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। युवती की 20 दिसंबर को शादी थी। इसकी तैयारियां चल रही थीं। अचानक हुई मौत से घरवालों का हाल बेहाल है।
विज्ञापन

मवई मजरे गौरा हरदो निवासी रामपाल की 20 वर्षीय बेटी नीलू घर में पंखे का तार लगा रही थी। इसी दौरान पास ही में लगे लोहे के दरवाजे में करंट आ गया, जिसकी चपेट में आकर नीलू झुलस गई। घर के लोग गंभीर हालत में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दीनशाह गौरा लेकर जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

पिता रामपाल ने बताया कि बेटी की शादी 20 दिसंबर को थी। बेहीखोर से बरात आनी थी। इसकी तैयारियां चल रही थी। अचानक हुई युवती की मौत से घर में मातम छा गया। मृतक की मां फूलमती समेत अन्य घर वालों का रो-रोकर हाल बेहाल है। एसओ अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी नहीं है। तहरीर मिलने पर जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed